भारत के वो शहर जहां भूकंप का सबसे कम है खतरा

भारत के वो शहर जहां पर ना के बराबर है भूकंप का खतरा।

India's Cities least risk of Earthquake: मंगलवार को एक बार फिर उत्‍तर भारत की धरती भूकंप से कांपी, कई जगहों पर भूकंप (Earthquake) के झड़के महसूस किए गए। भूकंप का प्रमुख केंद्र जम्‍मू-कश्‍मीर का डोडा रहा। जहां पर रिएक्‍टर पैमाने के अनुसार 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं पंजाब के कुछ शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसके अलावा दिल्‍ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप महसूस होते ही लोग डर कर अपने घरों, आफिसों से बाहर आ गए।

Earthquake

दिल्‍ली, कश्‍मीर, गुजरात समेत अन्‍य कुछ जगहें हैं जहां भूकंप आना कोई नई बात नहीं हैं, वहीं भारत देश के कई ऐसे शहर हैं जो भूकंप के लिहाज से सबसे सुरक्षित शहर हैं।

इन शहरों में भूकंप आने की संभावना ना के बारबर होती है। आइए जानते हैं भूकंप से सबसे सुरक्षित शहर कौन से हैं और ऐसा क्‍या कारण है जिस कारण वो भूकंप से सुरक्षित माने जाते हैं।

कैसे पता चलता है कि यहां भूकंप का अधिक खतरा है

भूकंप के खतरे के लिहाज से भारत को 5 जोन में बांटा गया। जिसमें जोन के लिहाज से आप जान सकते हैं कि कौन सा क्षेत्र और जिला भूकंप के अधिक खतरे में आता है।

जोन-5
भूकंप से सबसे ज्यादा खतरा, जिसमें भारत का 11 प्रतिशत क्षेत्र आता है।

जोन-4
इस जोन में आने वाले क्षेत्र भूकंप से खतरे की श्रेणी में आते हैं। इसमें देश का 30 प्रतिशत हिस्‍सा आता है।

जोन 1 और जोन 2

इस जोन में आने वाले क्षेत्रों में भूकंप का सबसे कम खतरा होता है।

भूकंप से सबसे सुरक्षित क्षेत्र

भूकंप से सबसे अधिक सुरक्षित राज्‍य मध्‍यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, ईस्‍ट महाराष्‍ट्र और ओडिशा शामिल हैं। जो भारत के भूकंप जोन 1 में आते हैं। यानी जोन 1 भूकंप के लिए सबसे सुरक्षित जगह हैं । वहीं भूकंप जोन 2 में आने वो राज्‍य तमिलनाडु, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश के कुछ हिस्‍से और पश्चिम बंगाल, हरियाणा शामिल है, जहां भूकंप आने की संभावना कम होते है।

भूकंप से सबसे अधिक सुरक्षित शहर

भारत के कुछ शहर जो भूकंप के 1 और 2 जोन में आते हैं उन शहरों में भूकंप का खतरा बहुत कम होता है।

  • कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु, चित्रदुर्गा, गुलबर्ग, मैसूर
  • आंध्र प्रदेश का कुर्नूल, नागार्जुनसागर, विशाखापट्टनम
  • छत्तीसगढ़ का भिलाई, रायपुर, रांची
  • झारखंड का जमशेदपुर
  • मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल और सिरोंज
  • महाराष्‍ट्र का औरंगाबाद, नागपुर
  • ओडिशा का राउरकेला
  • पुडुचेरी
  • राजसथान का अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर
  • तमिलनाडु का तंजावूर, तिरुचिरापल्ली
  • तेलंगाना की राजधानी हैदराबा
  • उत्‍तर प्रदेश का प्रयागराज और झांसी शहर

कहां है भूकंप का सबसे अधिक खतरा

जोन-5 जिसमें आने वाले शहरों में सबसे अधिक भूकंप का खतरा रहता है।

  • गुजरात का कच्छ
  • उत्तरांचल और पूर्वोत्तर राज्‍य इसमें शामिल हैं।

जोन-4 में जहां भूकंप का खतरा जोन 5 से कम होता है लेकिन खतरा होता है।

  • देश की राजधानी दिल्ली
  • मुंबई
  • जम्मू-कश्मीर
  • पश्चिमी गुजरात
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तरांचल
  • उत्तर प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+