मुंबई: छोटा शकील गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, घर में मिली AK-56
मुंबई: महाराष्ट्र मुंबई के बंदौर नगर में ठाणे पुलिस में शनिवार को एके-56 के 100 कारतूस और एक एडवांस एके-56 बंदूक बरामद की है। ठाणे क्राइम ब्रांच को इसके अलावा दो पिस्टल तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच ने ये छापेमारी 5 जुलाई को की थी।

इसके अलावा पुलिस को छापेमारी एक 10 ग्राम कोकीन भी मिली है। जिस घर पर पुलिस ने छापा मारा है। सूत्रों ने बताया कि जिस व्यक्ति के घऱ पर पुलिस ने छापा मारा है वह छोटा शकील की गैंग से संबंध रखता है।
एके-56 बरामद होने के बाद पुलिस में हड़कप मच गया है कि, यह बंदूक मुंबई कैसे पहुंची औऱ किस काम के लिए लाई गई। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्ता किए गए शख्स का नाम फहीम खान बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications