जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने लूटा बैंक
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक बैंक पर हमला कर लगभग साढ़े 5 लाख रुपये लूट लिए। मिली जानकारी के मुताबिक यह बैंक अनंतनाग के मरहमा संगम इलाके में हैं। गुरुवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने मरहमा गांव स्थित जे एंड के बैंक की शाखा पर हमला बोल दिया और बैंक से 5,39,000 की रकम लूट कर फरार हो गए।

बैंक लूटने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए। जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications