आतंकियों ने पुलवामा के काकापोरा में पुलिस और सीआरपीएफ टीम पर ग्रेनेड फेंका,12 स्थानीय नागरिक हुए घायल
आतंकियों ने पुलवामा के काकापोरा में पुलिस और सीआरपीएफ टीम पर ग्रेनेड फेंका,दो स्थानीय नागरिक हुए घायल
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर आतंकियों ने हमला किया। इस बार आतंकवादियों ने पुलवामा में काकापोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड का निशाना चूक गया और सड़क पर फट गया। इस घटना में, 12 नागरिकों को छींटे से चोटें आईं और जहां उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

आतंकियों ने ये हमला किया तो सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पर लेकिन उनका निशाना चूक गया और सड़क पर ही ग्रेनाइट फट गया। सड़क पर विस्फोट होने से 12 नागरिक घायल हो गए। बुधवार को पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ग्रेनाइट के छीटों से घायल हुए नागरिकों को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications