बेखौफ आतंकियों ने सीआरपीएफ पर फेंके हैंड ग्रेनड, 3 जवान घायल
श्रीनगर। आतंकियों के हौसले कम होने के नाम नहीं ले रहे है। एक के बाद एक आतंकी सुरक्षा जवानों पर हमला बोलते जा रहे है। ताजा मामला है कश्मीर के अनंतनाग का जहां आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला बोला है।
आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हैंड ग्रेनेड से हमला बोला है जिसमें सेना के तीन जवान सहित दो और नागरिक घायल हो गये हैं। यह हमला आतंकियों ने काजीबाल इलाके के पास केपी रोड पर किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पूरे इलाके की घेराबंदी करके आतंकियो को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के रास्ते में अनंतनाग पड़ता है जिसके चलते आतंकी इस यात्रा को हर संभव रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी आतंकियों ने इस रास्ते पर हमला किया था जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गये थे।
पंजाब आतंकी हमले में खुलासा: आतंकियों के पास थे अमेरिका में बने हथियार और नाइट विजन डिवाइस
हालांकि इलाके की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है कि लेकिन जिस तरह से हर बार आतंकी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला कर रहे हैं वह सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications