जम्मू कश्मीर: पुलवामा में CRPF और पुलिस की टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त टीम पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में एक जवान शहीद हो गया है और एक घायल है। कश्मीर जोन पुलिस की ओर से बताया गया है कि सीआरपीएफ और पुलिस की ज्वाइंट नाका पार्टी पर प्रिछू में फायरिंग की गई। दो पुलिसवालों को हमले में गोली लगी, जिनमें एक ने बाद में दम तोड़ दिया। आतंकियों के हमले को बाद सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाकों को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

 Terrorists attack joint team of police and CRPF in Pulwama Jammu Kashmir

Recommended Video

    Jammu Kashmir के Kupwara में एनकाउंटर, लश्कर के 3 Terrorist Arrest | वनइंडिया हिंदी

    एक दिन पहले बुधवार को श्रीनगर के पंडेच इलाके में बीएसएफ की पार्टी पर आतंकी हमला किया गया था। जिसमें दो जवानों को गोली मारकर शहीद कर दिया गया था और जवानों से हथियार आतंकी उठा ले गए थे। वहीं मंगलवार को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी मारे गए थे और तीन सुरक्षाकर्मी भी इसमें घायल हुए थे।

    हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकी घटनाएं काफी बढ़ी हैं। इससे पहले 16 मई को कुलगाम में यारीपोरा के पास सुरक्षाबलों और पुलिस की टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद अमीन शहीद हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+