जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पर किया हमला, दो जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में लगातार आतंकी सेना और पुलिस पर हमला करने बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार पुलमावा स्थित कोर्ट कॉपलेक्स में आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया है, जिसमे दो पुलिस के जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आतंकियों और जवानों की ओर से फायरिंग लगातार जारी है। आतंकियों ने यह हमला आज सुबह पुलिस गार्ड पोस्ट पर किया है, जोकि कोर्ट कॉपलेक्स के पास है।

आतंकी हमले में गुलाम रसूल लोन और गुलाम हसन की मृत्यु हो गई है। दोनों ही जवानों की मृत्यु के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जिसमे बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे। आतंकियों के हमले के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं अनंतनाग के जंगलतमंडी में भी आतंकियों ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ग्रेनेड फेक दिया है। हालांकि इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान घायल हो गए हैं।
Wreath laying ceremony of two police personnel, Sgt Ghulam Rasool Lone & Sgt Ghulam Hassan, who lost their lives in exchange of fire after terrorists attacked a police guard post in Pulwama, earlier today. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/s06mN3wrVu
— ANI (@ANI) June 12, 2018












Click it and Unblock the Notifications