शहीद जवान के शव को क्षत-विक्षत कर Pok भाग गए पाक आतंकी
नई दिल्ली। जम्मू में लगातार पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जा रही है। जम्मू के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया।

आतंकियों ने शहीद जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया। जवान की लाश को नुकसान पहुंचाने क बाद आतंकी पीओके फरार हो गए। इस निंदनीय घटना पर सेना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आतंकियों को इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।
वहीं जम्मू माचिल सेक्टर में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी की मौत हो गई। सेना लगातार पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications