पुलवामा मुठभेड़ में सेना को बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जिसकी पहचान हिजबुल कमांडर आजाद ललहारी के रूप में हुई है। वहीं एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ है, जबकि एक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान एनकाउंटर शुरू हो गया, जिसमे एक आतंकी ढेर हो गया।

terrorist

वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि हमें आतंकियों द्वारा हमले की साजिश के बारे में विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी। जमीनी जांच के बाद एसओजी हंडवाड़ा और एसओजी बांदीपुरा 32 आरआर, 92 सीआरपीएफ ने आकिर अहमद को गिरफ्तार किया जोकि हाजिन का लश्कर ए तैयबा का आतंकी है। इसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Baramulla में Army Patrolling party पर Terrorist Attack | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि 26 जुलाई को सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया था, जिसमे एक लश्कर का कमांडर भी शामिल था। श्रीनगर के रणबीरगढ़ इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों की पहचान इश्फाक राशिद खान और अजीज अहमद के रूप में हुई । इश्फाक लश्कर का टॉप कमांडर था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार के मुताबिक दोनों आतंकी लश्कर के थे। घाटी में हुई कई आतंकी गतिविधियों में दोनों का हाथ था। ऐसे में श्रीनगर जिले का अब कोई भी शख्स सक्रिया आतंकी नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+