दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां से अगवा 3 SPO की हत्‍या, एक को आतंकियों ने रिहा किया

शोपियां। आतंकियों ने साउथ कश्‍मीर के शोपियां से अगवा तीन पुलिसकर्मियों की हत्‍या कर दी है। शुक्रवार तड़के आतंकियों ने चार पुलिसकर्मियों को उनके घर से अगवा कर लिया था जिनमें से तीन स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर्स थे। इन सभी को शोपियां के कापरान गांव से अगवा किया था, राज्‍य की पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि कर दी गई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को छोड़ दिया है। आतंकियों की ओर से लगातार पुलिस वालों को उनका पद छोड़ने की धमकी दी थी। आतंकियों की ओर से कहा गया था कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो फिर उन्‍हें अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा।

shopian-police-murdder.jpg

घर में घुसकर जवानों पर हो रहे हमले

गृह मंत्रालय की मानें तो आतंकियों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है क्‍योंकि उनकी हर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। घाटी में विरोध प्रदर्शन और पत्‍थरबाजी की घटनाओं में भी कमी आ रही है। इसलिए ही आतंकी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जो गुस्‍सा बढ़ाने वाली हैं। वे पुलिसकर्मियों को उनके घरों से अगवा करके निशाना बना रहे हैं। मार्च, अप्रैल, जून, जुलाई, अगस्‍त और सितंबर, इन माह में आतंकियों ने कभी सेना के जवानों तो कभी एसपीओ की हत्‍या को अंजाम दिया है। जून में सेना के जवान औरंगजेब की हत्‍या हुई तो जुलाई और फिर अगस्‍त में एसपीओ को निशाना बनाया गया। चार दिन पहले ही आतंकियों ने कुलगाम में टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हत्‍या कर दी थी। लांस नायक मुख्‍तार अहमद मलिक कुलगाम में अपने बेटे की अंतिम संस्‍कार के लिए घर आए हुए थे, जब आतंकियों ने उन्‍हें अपना निशाना बनाया। मलिक के बेटे की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+