आतंकी हमलों पर मोदी सरकार का दावा फेल, RTI से हुआ खुलासा

नई दिल्ली।एक ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्र की सरकार में मंत्री यह लगातार दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार में जम्मू और कश्मीर के हालात सुधरें हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सूचना के अधिकार में मांगी गई जानकारी के मिले जवाब में केंद्र की मोदी सरकार के दावों को फेल करता नजर आ रहा है। दरअसल, एक आरटीआई कार्यकर्ता को गृहमंत्रालय की ओर से जवाब मिला है कि 3 साल की मोदी सरकार में 812 आंतकी घटनाएं हुई हैं। यह सभी घटनाएं जम्मू और कश्मीर में हुई हैं। आरटीआई में यह खुलासा भी हुआ है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA-2) के आखिरी तीन सालों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान जम्मू और कश्मीर में 705 आतंकी घटनाएं हुई थीं। वहीं यह जानकारी भी सामने आई कि मोदी सरकार के दौरान हुए 812 आतंकी घटनाओं में 183 भारतीय सेना के जवान शहीद हुए और 62 नागरिक मारे गए।

terrorist attacks in jammu and kashmir in modi government .आतंकी हमलों पर मोदी सरकार का दावा फेल, RTI से हुआ खुलासा

वहीं पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार के आखिरी 3 सालों के 705 घटनाओं के दौरान 105 भारतीय सेना के जवान शहीद हुए और 59 नागरिक मारे गए थे। गृह मंत्रालय से यह सूचना उत्तर प्रदेश स्थित गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) निवासी राजन तोमर ने मांगी थी।

राजन की इस आरटीआई के आए जवाब में यह खुलासा भी हुआ कि जहां केंद्र की मौजूदा सरकार ने बीते 3 साल में 1890 करोड़ रुपए की धनराशि आतंकी गतिविधि को खत्म करने के लिए जारी की गई। वहीं मनमोहन सरकार ने आखिरी 3 साल में 850 करोड़ रुपए जारी किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+