कश्मीर में दो पुलिस अफसरों के घर पर आतंकियों का हमला
कश्मीर घाटी में दो पुलिस अफसरों के घरों पर आतंकियों ने हमला कर तोड़फोड़ की। आतंक मचाने के बाद वे वहां से फरार हो गए।
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के शोपियां इलाके में दो पुलिस अफसरों के घरों पर आतंकियों ने धावा बोल दिया। आतंकियों ने अफसरों के घरों में तोड़फोड़ की और हवा में फायरिंग की। आतंक मचाने के बाद वे वहां से भाग निकले।

घटना शोपियां इलाके दिआरू गांव की है। जहां जम्मू कश्मीर पुलिस के दो अफसरों के आवासों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। उन्होंने घर में घुसकर सामान को इधर-उधर बिखेर दिया। तोड़फोड़ की और घर में पड़े धार्मिक निशानियों को टारगेट कर गोलियां चलाईं। उन गोलियों के निशान आप तस्वीरों में देख सकते हैं।

उन्होंने घर के बाहर खड़े वाहनों पर भी गोलियां चलाईं और शीशे तोड़ दिए। आतंक फैलाने के बाद टेररिस्ट वहां से भाग निकले।












Click it and Unblock the Notifications