उरी में आतंकी हमले में सेना के 9 जवान और पुलिस के 3 जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर से एक बुरी खबर आ रही है। यहां पर एलओसी के पास स्थित एक आर्मी कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। बारामूला जिले में स्थित उरी में जहां यह आतंकी घटना हुई है वह एलओसी के एकदम पास है। सुबह से आतंकवादियों और सेना के बीच जारी गोलीबारी में सेना ने अपने नौ तो पुलिस ने अपने तीन जवानों को खो दिया है।

सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जेसीओ के साथ ही पांच जवान शहीद हो गए हैं। बारामुल्ला जिले के उरी में मोहरा सैन्य छावनी पर शुक्रवार सुबह हथियारबंद आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद से सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। इस हमले में अब तक छह आतंकियों के मारे जाने की खबरें हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस हमले में एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल मारे गए हैं, जबकि संघर्ष अभी जारी है। कैंप में आग लगने की भी सूचना मिली है, लेकिन गोलीबारी के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां छावनी के अंदर नहीं जा पा रहे हैं।
आपको बता दें के आठ दिसंबर को श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है। इसके बाद नौ दिसंबर को तीसरे दौर की वोटिंग होनी है। जब से राज्य में विधानसभा चुनावों को आगाज हुआ तब से ही यहां पर आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं।
2 दिसंबर को वोटिंग के दौरान जहां नौगाम में सेना ने एनकाउंटर किया तो वहीं उससे पहले अरनिया सेक्टर में भी आतंकियों घुसपैठ की थी जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था।
वहीं श्रीनगर के सौरा में भी सेना के काफिले पर हमला हुआ तो शोपियां में एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंके जाने की घटना हुई है।












Click it and Unblock the Notifications