बारामूला एनकाउंटर: जम्‍मू कश्‍मीर में सेना और सुरक्षाबलों ने ढेर किए पांच आतंकी

बारामूला। नार्थ कश्‍मीर के बारामूला इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया है। इस एनकाउंटर में अब मारे गए आतंकियों की संख्‍या पांच हो गई है। बुधवार को यह एनकाउंटर बारामूला के राफियाबाद इलाके में हुआ था। राफियाबाद में सेना को पांच आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। आपको बता दें मंगलवार को जम्‍मू कश्‍मीर के बांदीपोर के तहत आने वाले गुरेज सेक्‍टर में आठ आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिशें की थीं। सेना की ओर से इसका जवाब दिया गया लेकिन इसमें मेजर रैंक के एक आफिसर समेत चार सैनिक शहीद हो गए थे।इस एनकाउंटर में चार आतंकी मारे गए थे तो चार आतंकी भागने में कामयाब हो गए थे।

baramulla-encounter

सेना के पैरा कमांडो भी शामिल रहे ऑपरेशन में

सेना की 32 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स और नौ पैरा कमांडोज ने सोपोर पुलिस के साथ मिलकर राफियाबाद के इलाके में तीन दिन पहले एक सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया था। इस ऑपरेशन को पुख्‍ता इंटेलीजेंस के बाद शुरू किया गया था जिसमें आतंकियों के जंगल में छिपे होने की जानकारी हासिल हुई थी। आतंकियों के एक ग्रुप को बुधवार को इलाके में देखा गया और इसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों को चुनौती दी गई है। एनकाउंटर में एक पैरा कमांडो घायल हो गया और उन्‍हें तुरंत ही एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के बेस हॉस्पिटल लाया गया। माना जा रहा है कि ये पांचों आतंकी उरी सेक्‍टर के रास्‍ते दाखिल हुए थे। सोपोर के एससपी जावेद इकबाल की ओर से जानकारी दी गई कि पुलसि को इस इलाके में आतंकी गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+