Video: टिक टॉक वीडियो पर अदाएं दिखा रही थी महिला, गिरी धड़ाम

नई दिल्ली। टिक टॉक वीडियो के चलते दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। हालिया मामला आंध्रप्रदेश का है जहां एक महिला तेलगू गाने पर वीडियो बनाने के चक्कर में धड़ाम हो गई। वीडियो ऐसा है कि इसे देखकर कोई भी हंस पड़े। हरे सूट में महिला बड़े मन से वीडियो बनाने के लिए आगे आती है लेकिन जब वह गिरती है तो ये घटना भी कैमरे में कैद हो जाती है।

रुक रुककर नीचे जा गिरी महिला

वीडियो शुरू होते ही महिला खूबसूरत आदाओं के साथ आगे आती है। बैकग्राउंड में तेलगू गाना पाड़ीपोया चल रहा है। वह जैसे ही आके बैठती है धीरे धीरे गिरते हुए नीचे चली जाती है। वीडियो देखकर लगता है कि वह शायद किसी पाइप का बैठी जो नीचे की ओर झुका हुआ था और आखिरकार वह भी गिर गई। महिला के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब व्यूज मिल रहे हैं और इसे देखकर लोग खूब ठहाके भी लगा रहे हैं।

शादी में पड़ गई सिर पर लात

टिक टॉक एप के ही जरिए ऐसे एक डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो किसी शादी का मालूम होता है जहां एक शख्स नशे की हालत में स्टेज पर बिंदास नाच रहा है। इतने में वह नीचे कूदता हैऔर फिर जो होता है वह मजेदार है। नशे में धुत शख्स जब स्टेज से नीचे कूदता है तो उसके पांव नीचे खड़े दूसरे शख्स के सिर पर जा लगता है। अब दूसरा शख्स आग बबूला होकर उसे एक मुक्का जड़ देता है लेकिन इसका जवाब देने की जगह उसकी प्राथमिकता नाचना है। फिर दूसरे शख्स का गुस्सा भी ठंडा हो जाता है और दोनों नाचना शुरू कर देते हैं।

पत्नी संग बनाया ऐसा वीडियो कि लोटपोट हुए लोग

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के साथ फिल्म बाजीगर के गाने पर डांस कर रहा है। वायरल हो रहा टिक टॉक का ये वीडियो इतना फनी है कि लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में शख्स जितना उत्साहित दिख रहा है उतनी ही बेरुखी उसकी पत्नी दिखा रही है।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की पलघर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+