आज आपके फोन पर भी आया Emergency Alert? जानें क्या है इसका मतलब
Phone Emergency Alert: अगर आपके स्मार्टफोन में आज कोई अजीब सा इमरजेंसी अलर्ट आया हो, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत आज कई स्मार्टफोन पर टेस्ट फ्लैश भेजकर अपनी आपातकालीन चेतावनी प्रणाली (Emergency Alert System) का परीक्षण कर रहा है।
वहीं लोगों के फोन में तेज बीप के साथ मैसेज आए। दरअसल, यह मैसेज भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए भेजा गया है।

जानिए मैसेज में क्या लिखा?
अलर्ट मैसेज में लिखा है कि ये भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक टेस्टिंग संदेश है। कृपया इस संदेश को अनदेखा करें क्योंकि आपकी ओर से किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं है।
साथ ही बताया गया कि ये मैसेज टेस्ट पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। इसका मकसद सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपातकालीन स्थिति में लोगों तक जल्द से जल्द संदेश पहुंचाने का है।
दोपहर 1.35 बजे आने लगा अलर्ट
यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे टेस्ट पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक यह मैसेज आज दोपहर 1.35 बजे सभी एंड्रॉइड फोन पर आया है।
इस मैसेज को लेकर दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम ने कहा कि मोबाइल ऑपरेटरों और सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम की आपातकालीन चेतावनी प्रसारण क्षमताओं की दक्षता और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे परीक्षण किए जाएंगे।
बता दें कि भारत सरकार भूकंप, बाढ़ जैसी आपदा के लिए बेहतर तैयारी करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications