CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर सकता है तेलंगाना, KCR ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। केरल और कांग्रेस शासित राज्यों के बाद एक और राज्य विवादित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास कर सकता है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को कहा कि राज्य विधानसभा कई अन्य राज्यों का अनुसरण करते हुए नये नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर सकती है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, बीजेपी देश को हिंदू राष्ट्र बना रही है।

Telangana Will Soon Pass Resolution Against Unconstitutional Citizenship Amended Act
सीएम राव ने कहा कि वह पहले ही दूसरे राज्यों के अपने कई समकक्षों से बात कर चुके हैं और वे सीएए का विरोध करने के लिए क्षेत्रीय दलों और मुख्यमंत्रियों का एक सम्मेलन बुला सकते हैं क्योंकि इससे देश का भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि, टीआरएस अपनी नीति और प्रकृति से धर्मनिरपेक्ष है और इसीलिए उन्होंने सीएए का विरोध किया था। बता दें कि, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति ने पिछले महीने संसद में नागरिकता कानून में संशोधन के खिलाफ मतदान किया था।

उन्होंने कहा, मैंने पहले ही कई मुख्यमंत्रियों और अन्य दलों के नेताओं से इस पर बात की है। उन्होंने कहा है कि सीएए एक गलत फैसला है। केसीआर ने कहा, 'हम एक विशेष सत्र बुलाकर सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे। बीजेपी देश को हिंदू राष्ट्र बना रही है। केरल और पंजाब के बाद, राजस्थान शनिवार को सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला तीसरा राज्य बन गया। ऐसे में अब अगर तेलंगाना भी सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास करता है तो ऐसा करने वाला वह चौथा राज्य बन जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार भी पहले ही कह चुकी है कि वह नए कानून के खिलाफ है। कुछ दिन दिल्ली में हुई विपक्ष की बैठक ने सभी समान विचारधारा वाले मुख्यमंत्रियों को एनपीआर प्रक्रिया को रोकने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+