Telangana Polls: 'तेलंगाना को KCR-BRS से छुटकारा दिलाना है', रोड शो के दौरान जेपी नड्डा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीख बेहद करीब है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल वोट बैंक मजबूत करने में लगे हैं। इसी कड़ी में रविवार को मल्काजगिरी से पार्टी के उम्मीदवार एन रामचंदर राव के समर्थन में अपने तेलंगाना चुनाव अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया।
इस दौरान नड्डा ने केसीआर और बीआरएस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि तेलंगाना को केसीआर और बीआरएस ने ग्रहण लगा दिया है। आपके पास 30 तारीख को इससे छुटकारा पाने का मौका है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने मिनी इंडिया कहे जाने वाले मल्काजगिरी में भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल मैच भी देखा। इससे पहले दिन में, नड्डा ने नारायणपेट और चेवेल्ला में अभियान रैलियों को संबोधित किया। रैलियों में बोलते हुए, नड्डा ने कहा कि तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों के बाद पैकिंग के लिए भेज दिया जाना चाहिए और लोगों से सत्ता के लिए भगवा पार्टी को चुनने का आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications