Telangana polls: मुलुगु निर्वाचन क्षेत्र में दो नक्सली पृष्ठभूमि वाली महिलाओं के बीच होगी चुनावी जंग
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के मैदान में मुलुगु विधानसभा क्षेत्र मओवादी गतिविधियों से प्रभावित है वहां पर एक रोचक बात है कि इस सीट पर दो मुख्य दावेदार हैं, वो नक्सली पृष्ठभूमि से है। जिनके बीच आगामी चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलने की उम्मीद है क्योंकि इनमे से एक उम्मीदवरा सत्तारूढ़ बीआरएस से है वहीं दूसरा प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस से है।

मुलुगु विधानभा सीट से बीआरएस उम्मीदवार बड़े नागज्योति हैं, जो जेडपीटीसी कीउपाध्यक्ष हैं और एक पूर्व माओवादी नेता की बेटी भी हैं। जेडपीटीसी अध्यक्ष कुसुमा जगदीश की आकस्मिक मृत्यु के बाद बीआरएस ने उन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है।
वहीं कांग्रेस विधायक दंसारी अनसूया उर्फ सीताक्का, जो निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, मुख्यधारा में शामिल होने और राजनीतिक कदम उठाने से पहले माओवादियों से जुड़े थे।
कांग्रेस विधायक दंसारी अनसूया उर्फ सीताक्का जो कथित तौरपर माओवादियों के के साथ अंडरगग्राउंड होकरकाम करती थीं, इन्हें मुलुगु विधानसभा सीट जीतने के बाद कांग्रेस में एक प्रमुख स्थान दिया गया था। कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों के प्रति उनकी सेवाओं के सम्मान में, उन्हें एआईसीसी सचिव और कांग्रेस स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया।
वहीं पूर्व मंत्री अजमीरा चंदूलाल के बेटे और भाजपा उम्मीदवार डॉ. अजमीरा प्रह्लाद जमकर टक्टर दे रहे हैं, लेकिन महिला मतदाताओं के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में मुकाबला सीताक्का और नागज्योति के बीच की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सीताक्का को एजेंसी क्षेत्र के गांवों के अपने अभियान दौरों के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसा खासतौर पर उनके घर-घर अभियान के दौरान होता है। सीताक्का जमकर प्रचार कर रही है और छह गारंटियों से आम इंसान को क्या लाभ मिलेगा कैसे उनकी जिंदगी बदल जाए
सीताक्का ने मीडिया से बात करते हुए सीताक्का ने कहा
तेलंगाना के लोग बदलाव चाह रहे हैं और वे यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव में अपना फैसला देने के लिए तैयार हैं कि राज्य में बदलाव हो। इसके साथ ही उन्होनें कहा मैं ये चुनाव जीतूंगी जीतने का पूरा भरोसा है। जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने बीआरएस के 10 साल के शासन को खत्म करने का फैसला किया है।
बता दे तेलंगाना में एसटी-आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं 1,08,588 की तुलना में अधिक महिला मतदाता 1,12,277 हैं, जिसमें कुल 303 मतदान केंद्र हैं, जो मुलुगु, वेंकटपुर, गोविंदरावपेट, तडवई, एतुर्नगरम, कन्नईगुडेम, मंगापेट में फैले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications