निर्देशक राम गोपाल वर्मा पर मामला दर्ज, अपनी अगली फिल्म 'मर्डर' को लेकर मुश्किल में फंसे
नई दिल्ली। बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा मुश्किलों में फंस गए है। तेलंगाना पुलिस ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला जर्ज कर लिया है। अपनी आने वाली फिल्म 'मर्डर' के कारण राम गोपाल वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई है। साल 2018 में तेलंगाना के मृयलगुहा में हुई ऑनर किलिंग की सच्ची घटना पर आधारिक फिल्म बनाई है, जिसे लेकर अब वो मुश्किलों में घिर गए हैं। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक तेलंगाना पुलिस ने फिल्म निर्देश राम गोपाल वर्मा पर एससी/एसटी पीओए संशोधन अधिनियम, 2015 से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
Recommended Video

तेलंगाना पुलिस के मुताबिक इस ऑनर किलिंग मामले में जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी उसके पिता ने अदालत में याचिका दायर की थी और अनुरोध किया था कि इस मामले पर फिल्म बनाना ठीक नहीं है। याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने ये निर्देश दिए है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक साल 2018 में ऑनर किलिंग की दर्दनाक घटना हुई थी, इस घटना में जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी, उसके पिता ने कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा कि चूंकि ये मामला अभी अदालत में लंबित है और फैसला नहीं आया है, ऐसे में इस घटना पर फिल्म नहीं बननी चाहिए। उन्होंने फिल्म निर्देशक पर आरोप लगाया कि बिना उनकी सहमति के उनकी और उनके परिवार से जुड़ी चीजों की तस्वीरें फिल्म में दिखाई जा रही है। इस मामले के आरोपी ने खुदकुशी भी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications