Telangana MLA Poaching : जांच दल ने भाजपा महासचिव बीएल संतोष को तलब किया, जानिए पूरा मामला
Telangana MLA Poaching मामले में मुख्यमंत्री केसी राव की सरकार द्वारा गठित जांच दल (SIT) ने भाजपा महासचिव बीएल संतोष को तलब किया है। Telangana MLA Poaching BJP BL Santosh summoned TRS govt SIT High Court
Telangana MLA Poaching मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएस संतोष तो तलब किया गया है। बता दें कि विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में जांच के लिए प्रदेश की तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इसी SIT ने बीएल संतोष को समन भेजकर पेश होने का निर्देश दिया है।
Recommended Video

29 नवंबर तक देनी है रिपोर्ट
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को तेलंगाना पुलिस ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायकों को भाजपा में शामिल करने के कथित प्रयासों के सिलसिले में तलब किया है। संतोष को हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी वी आनंद के नेतृत्व वाली एसआईटी के समक्ष पेश होना होगा। SIT एक न्यायाधीश की निगरानी में जांच कर रही है जो तेलंगाना उच्च न्यायालय को रिपोर्ट करती है। अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि जांच के संबंध में सभी जानकारी 29 नवंबर तक सीलबंद लिफाफे में केवल जज को ही सौंपी जाएगी।
भाजपा और टीआरएस आमने-सामने
गौरतलब है कि साइबराबाद पुलिस ने 26 अक्टूबर को तीन लोगों- रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, नंद कुमार और सिंहयाजी स्वामी को रंगा रेड्डी के एक फार्महाउस से टीआरएस के कुछ विधायकों को भाजपा में शामिल करने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले 6 नवंबर को, तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक एटेला राजेंद्र (Etela Rajender) ने केसीआर सरकार पर आरोप लगाया कि TRS भाजपा के विधायकों को "खरीद" कर "विपक्ष को खत्म" करने की कोशिश कर रही है।
क्या केसीआर ने खरीदे दूसरी पार्टियों के MLA ?
राजेंद्र मुख्यमंत्री केसीआर द्वारा भाजपा द्वारा कथित तौर पर MLA Poaching के प्रयासों पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। सीएम के चंद्रशेखर राव ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने देश को "बर्बाद" कर दिया है और देश में लोकतंत्र की भी "हत्या" कर दी है। केसीआर की टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए, भाजपा विधायक राजेंद्र ने कहा कि टीआरएस ने 2018 से ही पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद अन्य दलों के विधायकों को खरीदकर लोकतंत्र की "हत्या" की है। उन्होंने कहा, "यह सीएम केसीआर ही थे जिन्होंने विपक्षी दलों को खत्म करने की कोशिश की। 2014 में बसपा, वाईएसआरसीपी, टीडीपी और कांग्रेस से लगभग 25 विधायक खरीदे गए। 2018 के बाद, उन्हें 119 में से 90 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन फिर भी उन्होंने 12 विधायक दूसरे दलों से लिए। कांग्रेस पार्टी और लोकतंत्र की हत्या कर दी।"
भाजपा विधायक राजेंद्र ने क्या कहा ?
शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी नेता राजेंद्र ने आरोप लगाया कि टीआरएस अन्य पार्टियों के विधायकों को ''भयभीत'' कर उन्हें लुभा रही है। पैसे का लालच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "विधायकों को डराकर और निर्वाचन क्षेत्र में कुछ कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के वादे समेत विधायकों को पैसों का प्रलोभन भी दिया जा रहा है। विधायकों को टीआरएस में शामिल होने के लिए फुसलाया जा रहा है। केसीआर ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री ने जो कुछ भी कहा है वह न उनके लिए उपयुक्त है और न दूसरों के लिए।
देश में लोकतंत्र की हत्या !
बता दें कि गत 3 नवंबर को केसीआर ने कथित तौर पर भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का एक वीडियो जारी किया था। मुख्यमंत्री 26 अक्टूबर की घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। केसीआर ने बीजेपी पर देश में सभी व्यवस्थाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "देश में परेशान करने वाले हालात हैं। देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मुझे कहते हुए बहुत दर्द हो रहा है। विश्वास नहीं होता कि ऐसी बुराई भी हो सकती है।" केसीआर ने दूसरे मुद्दों का जिक्र कर कहा, बेरोजगारी बढ़ गई है। डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य गिर रहा है। भाजपा ने सभी क्षेत्रों में देश को नष्ट कर दिया है।
विधायकों को खरीदने की साजिश
हाल ही में संपन्न हुए मुनुगोडे विधानसभा उपचुनाव के बारे में सीएम केसी राव ने कहा कि उन्होंने ऐसी घटनाएं देखीं जो पहले कभी नहीं देखी गईं। चुनाव आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन बीजेपी हर चुनाव जीतने की अपनी साजिशों के साथ ऐसे काम कर रही है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।" उन्होंने कहा, बीजेपी ने उनकी पार्टी के विधायकों को खरीदने के लिए जो साजिश रची है, उसके तत्वों वाला एक वीडियो जारी किया गया है।
दलाल रामचंद्र भारती तंदूर के TRS विधायक से मिले
Telangana MLA Poaching मामले में केसीआर ने कहा कि वीडियो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के साथ-साथ सभी राज्यों के उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सभी से लोकतंत्र बचाने की अपील करते हुए कहा कि यह भाजपा की अराजकता की पराकाष्ठा है। विधायकों के पास पहुंचे दलाल (broker) के बारे में बात करते हुए, केसीआर ने कहा, "दलाल रामचंद्र भारती तंदूर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक रोहित रेड्डी से मिले। फिर रेड्डी ने हमसे शिकायत की। हम इसे गृह मंत्रालय ले गए।" उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों किसी और दल की सरकार खोई नहीं जा सकती।
सीएम का संकल्प- लोकतंत्र की रक्षा करेंगे
मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा, "विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा वीडियो एक घंटे का है। हम देश के सभी समाचारों, एजेंसियों और मुख्यमंत्रियों को वीडियो भेज रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट सहित देशभर के न्यायाधीशों को वीडियो भेजा जा रहा है। इस देश में लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। मैं सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी वीडियो भेजूंगा। मैं लोकतंत्र की रक्षा करूंगा।"
भाजपा बोली- सीएम केसीआर 'राजनीतिक अभिनेता'
तमाम घटनाक्रमों के बीच बीजेपी ने केसीआर को "राजनीतिक क्षेत्र" का "अभिनेता" करार दिया। भाजपा प्रवक्ता एनवी सुभाष ने सीएम केसी राव के बारे में कहा, आम तौर पर लोग एनटीआर, दिलीप कुमार, संजय दत्त और अन्य अभिनेताओं की चर्चा करते हैं। ये कलाकार सिनेमा क्षेत्र में विभिन्न भूमिकाएं निभाकर अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं, लेकिन सीएम केसीआर भी अपने झूठ और संवादों के साथ राजनीतिक क्षेत्र में अभिनय करने और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मंत्रमुग्ध करने में सक्षम हैं।












Click it and Unblock the Notifications