तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस के कई नेताओं की निगाह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ,खुद को बता रहे सीएम उम्मीदवार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। इस चुनाव में तेलंगाना में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस अपनी छह गारंटियों के बलबूते अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस ने नेता अपनी महत्वाकांक्षाओं के साथ वोटरों के बीच जा रहे हैं और स्वयं को मुख्यमंत्री पर का उम्मीदवरा घोषित कर रहे हैं। ऐसा तब है जब 2014 और 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई थी।

ये धारण है कि जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री करेगा, उसका बेहतर विकास होगा, इसलिए कांग्रेस नेता स्वयं को सीएम पद का उम्मीवार बताकर वोटरों को आर्कषित करने का प्रयास कर रहे है।
कई कांग्रेस नेता राज्य के विभिन्न कोनों में प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री बनने की अपनी आकांक्षाओं के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। जैसे संगारेड्डी विधानसभा क्षेत्र में दशहरा उत्सव के दौरान, जग्गा रेड्डी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन होने को दावा किया। मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षाओं को जतता के बीच प्रसारित करना विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से एक अभियान रणनीति हो सकती है।
कांग्रेस के दिग्गज जना रेड्डी ने पहले अपने सहयोगी वेंकट रेड्डी की तरह ही कांग्रेस आलाकमान को श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की थी। मजेदार बात तो ये है कि जना रेड्डी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन फिर भी उन्होंने नागार्जुनसागर निर्वाचन क्षेत्र में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान अपनी महत्वाकांक्षाओं को सार्वजनिक किया।
वहीं टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने हाल ही में एक चर्चा में कहा था कि सीताक्का के नाम से मशहूर दंसारी अनसूया के पास भी मुख्यमंत्री बनने का मौका है। इस घोषणा ने पार्टी-व्यापी धारणा को रेखांकित किया कि कांग्रेस के भीतर कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications