Telangana: हिंदू महिलाओं को परीक्षा केंद्र पर मंगलसूत्र हटाने के लिए 'मजबूर' करने पर भाजपा हुई आग-बबूला
तेलंगाना: हिंदू महिलाओं को परीक्षा के दौरान मंगलसूत्र हटाने के लिए 'मजबूर' करने पर भाजपा ने मचाया बवाल
Telangana:तेलंगाना के आदिलाबाद में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित परीक्षा ग्रुप-1 की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार किया गया जिस पर भारतीय जनता पार्टी आग बबूला हो गई है। आदिलाबाद के विद्यार्थी जूनियर एंड डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची हिंदू महिलाओं का परीक्षा हाल में घुसने से पहले कथित तौर पर उनका मंगलसूत्र उतारने के लिए मजबूर किया गया। भाजपा ने पूछा है कि हिंदू महिलाओं को मंगलसूत्र हटाने के लिए 'मजबूर' किया गया और मुस्लिम महिलाओं को बुर्का पहनने की इजाजत दी गई।

भाजपा और टीवी चैलन टाइम्स नाऊ के द्वारा दिखाए गए वीडियो में तेलंगाना के उक्त परीक्षा केंद्र के बाहर के इस वीडियो में हिंदू महिलाओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले मंगलसूत्र उतारने लिए मजबूर किए जाते देखा जा सकता है। इसके अलावा उनके हाथ से चूडि़यां और पैर से पायल तक उतरवाई गई। वहीं दूसरी ओर इस परीक्षा केंद्र पर बुर्का पहने मुसलमान महिला को की कथित तौर पर जांच नहीं की गई थी।
महिलाओं के साथ भेदभाव को लेकर भाजपा टीआरएस पर हुई हमलावर
आदिलाबाद में इस परीक्षा केंद्र पर एंट्री देते समय हिंदू और मुस्लिम महिलाओं के साथ भेदभाव को लेकर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भाजपा के बीच राजनीतिक जंग छिड़ गई है। इस मुद्दे पर भाजपा टीआरएस पर जमकर हमले कर रही है।
हिंदू महिलाओं से उतवाई गई सुहाग की निशानी
बता दें ये घटना आदिलाबाद के विद्यार्थी जूनियर एंड डिग्री कॉलेज में ग्रुप-1 की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान हुई।इस घटना के वीडियो में हिंदू महिलाओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले मंगलसूत्र ही नहीं उनकी सुहाग की निशानी चूड़िया,पायल समेत अन्य उनके गहने हटाने के लिए मजबूर करते देखा जा सकता है। जबकि बुर्का पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं को प्रवेश की अनुमति थी ।
भाजपा प्रवक्ता ने बोली ये बात
टाइम्स नाउ को दिए बयान में बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा "जब कोई परीक्षा के लिए जाता है तो उनके साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। अगर आपको डर है कि कुछ भी हो जाएगा तो सभी की जांच की जानी चाहिए। लेकिन उस परीक्षा में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए परीक्षा केंद्र पर दो तरह के मानक नहीं हो सकते हैं और तेलंगाना से जो सामने आ रहा है वह इस नजरिए से परेशान करने वाला है।
राज्य पुलिस और सरकार के बयान में था विरोधाभास
वहीं सत्तारुढ पार्टी टीआरएस और राज्य पुलिस के बयानों में भी विरोधाभास सामने आया। जहां आदिलाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी उदय कुमार रेड्डी ने चैनल को दिए बयान में ये स्वीकार किया कि यह मंडल राजस्व अधिकारी (एमआरओ) की ओर से एक गलती थी जिसने ऐसा होने दिया।
वहीं सूचना मिलते ही इस पर तुरंत रोक लगाई गई और आदेश दिया गया कि मंगलसूत्र पहने महिलाओं को भी अंदर जाने दिया गया। वहीं सत्तारूढ़ टीआरएस ने अपने स्वयं के पुलिस आलाकमाल की बात का खंडन करते हुए बयान दिया कि पुलिस ने बिना किसी पक्षपात के भारत सरकार के प्रतियोगी परीक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार सभी उम्मीदवारों की जांच की। बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं की भी जांच की गई।












Click it and Unblock the Notifications