तेलंगाना में चुनावी हलचल तेज, 8 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

हैदराबाद। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की है कि तेंलगाना में आखिरी मतदाता सूची 8 अक्टूबर तक प्रकाशित हो जाएगी। तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने बताया है कि 10 सितंबर 2018 को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। इस संबंध में कोई भी दावा और आपत्ति 10 सितंबर से 25 सितंबर 2018 के बीच की जी सकती है। बता दें कि बीते हफ्ते मुख्यमंत्री केसीआर ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद राज्य में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।

तेलंगाना में आठ अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

तेलंगाना में विधानसभा भंग होने के बाद वहां चुनावी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने बताया है कि वोटर लिस्ट में आपत्तियों का 4 अक्टूबर तक निस्तारण और दूसरा सारा काम 7 अक्टूबर 2018 से पहले पूरा किया जाएगा और 8 अक्टूबर को मतदाता सूची की फाइनल लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी।

माना जा रहा है कि केसीआर तेंलगाना में इस साल के अंत में मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों के साथ ही चुनाव चाहते हैं। हालांकि इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी। चुनाव आयोग तेलंगाना में चुनाव की तैयारियों को देखने के लिए वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम राज्य में भेजेगा। यह टीम 11 सितंबर 2018 को तेलंगाना पहुंचेगी और दौरे के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट पर ही चुनाव आयोग तेलंगाना में चुनाव को लेकर फैसला करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+