शराब पीकर वहशी बन जाता था पिता, 11 साल के बेटे ने जो किया वो एक मिसाल
Recommended Video

हैदराबाद। तेलंगाना के करीमनगर जिले में 11 साल की उम्र के बच्चे ने शराबी पिता के साथ जो किया, उसकी ना सिर्फ पुलिस प्रशासन बल्कि हर कोई तारीफ कर रहा है। 11 साल के बच्चे ने शराबी पिता से तंग आकर ना तो खुद को किसी तरह का नुकसान पहुंचाया और ना ही पिता को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। बच्चे ने पुलिस में शिकायत की और पिता को किसी सजा की मांग बजाय पुलिस अफसरों से कहा कि उसे पिता से दूर हॉस्टल भेज दिया जाए ताकि वो अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। 11 साल के बच्चे की समझदारी की पुलिस अधिकारी भी तारीफ कर रहे हैं।

पुलिस के पास पहुंचकर की शिकायत
शुक्रवार को करीमनगर पुलिस के पास 11 साल का बच्चा शशि अपने पिता की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा मोलूगुरी के रहने वाले शशि कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे परेशान करते हैं। उसने बताया कि पिता शराबी हैं और शराब के नशे में अक्सर ऐसी हरकतें करते हैं, जिससे उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है।

पिता के साथ नहीं रहना चाहता
पुलिस से की गई शिकायत में शशि कुमार ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वो काफी परेशानी से गुजर रहा है। उसने बताया कि पिता श्रीनिवास शराब पीकर अकसर उसकी और उसकी मां की पिटाई करता है। शशि कुमार पर हमले करता है। शशि ने बताया कि हाल ही में श्रीनिवास ने मामूली बात पर उसे पीटा और उसके ऊपर मिर्च का पाउडर फेंक दिया।

पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार
शशि कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के साथ रहने के इच्छुक नहीं हैं। उसने पुलिस अधकारियों से कहा कि वह उसे हॉस्टल भेज दे ताकि वह बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। शशि ने हालांकि पिता को किसी सजा की मांग नहीं की लेकिन पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और श्रीनिवास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications