Exit Poll 2023 Telangana: कांग्रेस पार कर सकती है बहुमत का आंकड़ा- ABP Cvoter
Assembly Election Exit Polls 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल (ABP Cvoter Exit Poll ) के आंकड़े आ चुके हैं, जिसके मुताबिक कांग्रेस को कर्नाटक के बाद यहां भी सफलता मिलती दिख रही है।
बीजेपी के 5 से 13 सीटें- एबीपी सी-वोटर
एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल (ABP Cvoter Exit Poll) के अनुमानों के मुताबिक तेलंगाना में बीजेपी को 5 से 13 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

कांग्रेस को 49 से 65 सीटें- एग्जिट पोल
जबकि, सत्ताधारी बीआरएस के लिए 38 से लेकर 54 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन, कांग्रेस के बारे में अनुमान है कि वह 49 से लेकर 65 सीटें तक जीत सकती है।
तेलंगाना में कांग्रेस पार कर सकती ही बहुमत का आंकड़ा-एबीपी एग्जिट पोल
राज्य में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं और इस हिसाब से सरकार बनाने के लिए कम से कम 60 सीटें मिलनी चाहिए और कांग्रेस वहां तक पहुंचती नजर आ रही है। हालांक, बता दें कि ये महज अनुमान है। अंतिम नतीजों के लिए हमें 3 दिसंबर को मतगणना के बाद असली परिणाम का इंतजार करना होगा।
तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को अन्य चार राज्यों के मुकाबले काफी धीमा मतदान हुआ है। तेलंगाना की 119 सीटों पर देर रात की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 71% वोटिंग हुई थी।
चुनाव आयोग ने इस बार भी तेलंगाना में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाने के लिए काफी कोशिशों की थीं। ग्रेटर हैदराबाद में इसके लिए काफी जोरदार अभियान चलाया गया था। लेकिन, शाम 5 बजे तक 40% ही वोट पड़े थे।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 में वोट प्रतिशत
तेलंगाना विधानसभा चुनावों के पिछली बार यानि 2018 के नतीजों को देखें तो सत्ताधारी बीआरएस को 46.9% वोट प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस पार्टी को 28.4% और भारतीय जनता पार्टी को मात्र 7% वोट प्राप्त हुए थे।
2018 में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें?
अगर सीटों पर जाएं तो पिछले विधानसभा चुनावों में तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (तेलंगाना राष्ट्र समिति) को 119 में 88 सीटें मिली थी और उसकी सत्ता बरकरार रही थी।
लेकिन कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 19 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं बीजेपी को सिर्फ 1 सीट मिली थीं। एआईएमआईएम के 7, टीडीपी को 2 और अन्य को भी दो सीटें मिली थीं।
इस चुनाव में वोट शेयर की बात करें तो तब भारत राष्ट्र समिति को 46.9%, कांग्रेस पार्टी को 28.4% और भारतीय जनता पार्टी को 7% वोट मिले थे। तब तेलगू देशम पार्टी को 3.5% और एआईएमआईएम को 2.7% वोट हासिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications