तेलंगाना में राहुल गांधी ने पूछा- केसीआर ने 5 सालों में कितनी नौकरियां पैदा कीं?

हैदराबाद। कांग्रेस तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश के गढ़वाल में आज पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित किया जहां उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सीएम ने राष्ट्रपति चुनाव और उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी की मदद की। पिछले 5 सालों में केसीआर ने पीएम मोदी की काफी मदद की है।

telangana elections: rahul gandhi in gadwal, attacks kcr and said cm help modi in last 5 yrs

राहुल गांधी ने केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा कि सभी ने नोटबंदी का विरोध किया लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने दबाव में आकर इसकी तारीफ की। उन्होंने गब्बर सिंह टैक्स की भी तारीफ की। राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के 30 लाख योग्य युवा बेरोजगार हैं और वे रोजगार तलाश रहे हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि पिछले 5 सालों में केसीआर ने कितनी नौकरियां पैदा कीं ?

केसीआर पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 5 साल पहले तेलंगाना के लोगों ने बेहतर भविष्य का सपना देखा था लेकिन साढे़ चार साल बाद ये सपना कैसे टूटा? राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में केसीआर ने किसानों पर हमला किया। राज्य के किसान जब अपना हक मांग रहे थे तो उन पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि जब तेलंगाना बना था तब राज्य पर कोई कर्ज नहीं था, लेकिन अब 2.5 लाख करोड़ का कर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+