Telangana Elections: तेलंगाना चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं पर जबरदस्त दबाव, जानिए वजह
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बीज कांग्रेस के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस बीच राज्य के वरिष्ठ नेताओं पर जबर्दस्त दबाव है। दरअसल, इस बार कुछ पुराने कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदार मैदान में हैं, जिसकी सीट पार्टी और दिग्गज नेताओं के लिए नाक का सवाल बन चुकी है। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता कुछ क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहे हैं।
इस बार भी तेलंगाना में कांग्रेस की बीआरएस से सीधी टक्कर है। लेकिन दावा किया किया जा रहा है कि कुछ ऐसी सीटें हैं, जो अब कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बन चुकी हैं।

दरअसल, कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उनके नजदीकियों या फिर समर्थकों की जीत से ना सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि पार्टी में उनका कद भी बढ़ेगा। ऐसे में कई कांग्रेस दिग्गज अपने परिवार या फिर रिश्तेदारों को टिकट दिलाने में तो सफल हो गए लेकिन असली चुनौती जीत हासिल करना है। ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज इन क्षेत्रों को लगातार दौरा कर रहे हैं।
नलगोंडा के सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी 30 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। वे हुजूरनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि उनकी पत्नी पद्मावती रेड्डी कोडाद निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरी हैं। पति-पत्नी की जोड़ी अब पूरी तरह से चुनाव प्रचार में व्यस्त है और दोनों क्षेत्रों में आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है।
पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार में व्यस्त हैं। चुनाव से पहले बीआरएस से कांग्रेस में शामिल हुए पोंगुलेटी, पलेयर से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन वे सत्तुपल्ली, असवाराओपेट, इलांडु और अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जहां उनके समर्थक चुनावी मैदान में है।
कोमाटिरेड्डी बंधु भी लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं। भोंगिर के सांसद वेंकट रेड्डी और पूर्व विधायक राजगोपाल रेड्डी, नलगोंडा और मुनुगोडे के अपने-अपने क्षेत्रों के अलावा नाकरेकल, थुंगथुरथी और अलेरु से उनके करीबी चुनाव लड़ रहे हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा, जो अंडोले से चुनाव लड़ रहे हैं, पाटनचेरु और नारायणखेड में अपने समर्थकों के लिए कांग्रेस का टिकट पाने में सफल रहे हैं। अब वे अपनी पार्टी की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अंडोले के अलावा पाटनचेरु और नारायणखेड पर भी वे फोकस कर रहे हैं। वहीं मयनामपल्ली हनुमंत राव अपने बेटे रोहित के साथ बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे दोनों मल्काजगिरी और मेडक दोनों क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री और एमएलसी टी जीवन रेड्डी चोप्पाडांडी और धर्मपुरी में लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications