Telangana Elections: भाजपा- जनसेना गठबंधन ने पिछड़ी जाति के 39 कैंडिडेट्स को दिया मौका
अभिनेता से राजनेता बने अभिनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जेएसपी ने तीन पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने 36 उम्मीदवारों को मौका दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा ने सामान्य श्रेणी की सीटों पर अनुसूचित जाति (एससी) के दो उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 14 महिला उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है जबकि बीआरएस ने केवल आठ महिलाओं को टिकट दिया है।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा- जनसेना के गठबंधन के कई कैंडिडेट बीआरएस को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। बीजेपी ने ऐलान किया है कि पार्टी पिछड़े वर्ग से किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है। ऐसे में बीजेपी ने पिछड़े वर्ग से 36 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं अभिनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने तीन पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

बीआरएस और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने कहा कि इन दलों के कैंडिडेट्स को वोट देने से राज्य को केवल नुकसान होगा। रेड्डी ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां परिवार की राजनीति और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें गजवेल से हार का डर है।
रेड्डी ने कहा कि गजवेल से भाजपा उम्मीदवार के रूप में एटाला राजेंदर के नाम की घोषणा होने के बाद से केसीआर रातों की नींद हराम कर रहे हैं। बीजेपी ने नेता ने कहा कि केसीआर को कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में वेंकटरामना रेड्डी के हाथों हार का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होने हैं। भाजपा 111 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, बाकी सीटें अपने सहयोगी के लिए छोड़ रही है। किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने केवल 22 पिछड़े वर्ग के सदस्यों को मैदान में उतारा है जबकि भारत राष्ट्र समिति ने 23 पिछड़े वर्ग के सदस्यों को टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications