तेलंगाना चुनाव: भाजपा ने टीडीपी को नजरअंदाज करते हुए पवन कल्याण की जेएसपी से मुलाकात कर मांगा समर्थन
भारतीय जनता पार्टी और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) गठबंधन में हैं लेकिन जेएसपी ने तेलंगाना चुनाव के लिए टीडीपी के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। जेएसपी के इस ऐलान के बाद पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी और भाजपा एक अजीब स्थिति में हैं। वहीं अब 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एनडीए गठबंधन में शामिल जेएसपी से समर्थन मांगा है।

राज्य भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण तेलंगाना चुनाव में जेएसपी से समर्थन मांगने के लिए बीते बुधवार को पार्टी प्रमुख पवन कल्याण से मिले।
इस मुलाकात के बाद भाजपा के तेलंगाना प्रवक्ता एनवी सुभाष ने कहा कि किशन रेड्डी और लक्ष्मण ने पवन कल्याण से "शिष्टाचार" मुलाकात की थी। सुभाष ने बताया कि राज्य के चुनाव में हम पवन कल्याण की जन सेना से समर्थन मांगना चाहते थे, लेकिन हम तेलंगाना में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को नहीं चाहते हैं।
बता दें पवन कल्याण की पार्टी जेएसपी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा है लेकिन कुछ ही दिन पहले जेएसपी ने कहा कि वो 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की से हाथ मिलाया था, इतना ही नहीं नायडू की टीडीपी के प्रदेश अध्यक्ष कसानी ज्ञानेश्वर ने भी कहा कि पार्टी जेएसपी के साथ चुनाव लड़ेगी।
वहीं तेलंगाना में अपने विस्तार की कांशिश कर रही भाजपा ने जेएसपी से समर्थन चाहती हैं , हालांकि इससे टीडीपी को कोई मतलब नहीं है। अब ये देखना अहम होगा कि जेएसपी जिसने टीडीपी का समर्थन करने की घोषणा कर दी है और 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो भाजपा की मदद करने के लिए तैयार होगी या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications