तेलंगाना: बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा का नाम वोटर लिस्ट से गायब, ट्वीट कर जताई नाराजगी
Recommended Video

नई दिल्ली। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। कुल 2.80 करोड़ मतदाता आज अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तेलंगाना में फिल्म स्टार्स से लेकर कई खिलाड़ियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है लेकिन देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के हाथ मायूसी लगी क्योंकि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब था।

ज्वाला गुट्टा ने इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। ज्वाला गुट्टा ने पहले ट्वीट किया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है और उन्होंने इसपर हैरानी जताई।
इसके बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने दूसरा ट्वीट किया कि चुनाव कैसे सही हो सकता है जब मेरा नाम ही वोटिंग लिस्ट से गायब हो गया है।
तेलंगाना में हो रहे मतदान के दौरान आज सुबह बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच पुलेला गोपीचंद ने अपना वोट डाला। ऐक्ट्रेस अमाला अक्किकेनी और ऐक्टर अल्लु अर्जुन वोट डालने की लाइन में नजर आए। एक्टर चिरंजीवी को भी जुबली हिल्स पोलिंग बूथ पर कतार में लगकर वोट करने के लिए इंतजार करते देखा गया। तेलंगाना के चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications