ओवैसी का बड़ा आरोप- मुसलमानों को व्यवसाय के लिए ऋण प्राप्त करने में भेदभाव का करना पड़ रहा सामना
Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा, इससे पहले एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि है कि कांग्रेस और भाजपा दोनेां तेलंगाना में मुस्लिम स्टार्ट अप संस्थापकों और उद्यमियों को जो तेलंगाना राज्य सरकार समर्थन कर रही है उसका वो विरोध कर रही हैं।

इसके साथ ही ओवैसी ने दावा किया आंकड़ों से पता चलता है कि मुसलमानों को व्यवसायों के लिए ऋण लेने में भेदभाव का सामना करना पड़ता है और उन्हें निजी क्षेत्र के रोजगार में भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए हुए ओवैसी ने सोमवार ने सोशल मीडिया प्लेफार्म एक्स पर पोस्ट लिखी, जिसमें ओवैसी ने लिखा
प्रिय डीके शिवकुमार, आपने कई चीजों के बारे में नहीं सुना है, इसका मतलब यह नहीं है कि वे असंभव हैं। यदि युवाओं, बच्चों और महिलाओं की कोई जाति नहीं होती, तो आपके नेता जाति जनगणना का वादा क्यों कर रहे हैं? सच्चाई यह है कि मुसलमानों, बीसी, एससी और एसटी को उन नुकसानों का सामना करना पड़ता है जो प्रमुख जातियों को नहीं होता है।
इसके साथ ओवैसी ने कहा
तेलंगाना में मुस्लिक अल्पसंख्या केवल मतदाता नहीं हैं, बल्कि पूर्ण नागरिक हैं। इससे उन्हें राज्य की प्रगति में उचित हिस्सेदारी मिलेगी। उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता प्रदान करना यह सुनिश्चित करता है कि वे नौकरी खोजने वाले ही नहीं बल्कि नौकरी देने वाले भी हैं। उन्हें केवल धर्म के आधार पर नहीं बल्कि पिछड़ेपन के अनुभवजन्य आंकड़ों के आधार पर कुछ मिल रहा है। डेटा से पता चलता है कि मुसलमानों को व्यवसायों के लिए ऋण प्राप्त करने में भेदभाव का सामना करना पड़ता है, उन्हें निजी क्षेत्र के रोजगार में भेदभाव का सामना करना पड़ता है और वे अनौपचारिक क्षेत्र में दैनिक मजदूरी पर रहने के लिए मजबूर होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications