तेलंगाना: विधानसभा चुनाव में हार के बाद लोकसभा चुनाव पर पूर्व मंत्रियों की नजर, यहां से मांग रहे टिकट

Odisha News: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीआरएस को करारी हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले पूर्व मंत्री अब लोकसभा चुनाव पर नजरें जमाए हुए हैं। पूर्व मंत्री महबूबनगर से लोकसभा सीट पर उम्मीद लगाए बैठे हैं।

पलामुरू क्षेत्र के लिए वी श्रीनिवास गौड़ और एस निरंजन रेड्डी के नाम चर्चा में हैं। ए रेवंत रेड्डी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और एन उत्तम कुमार रेड्डी, बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी, बंदी संजय 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान हार गए थे लेकिन कुछ महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में वे जीत गए।

brs पार्टी

पार्टी की मंजूरी मिलने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में शुरू करेंगे अभियान

बीआरएस पार्टी के पास महबूबनगर से मौजूदा सांसद एम श्रीनिवास रेड्डी हैं। पार्टी को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में झटका लगा था, क्योंकि वह लोकसभा क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में हार गई थी। अब इस सीट पर पूर्व मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ और एस निरंजन रेड्डी की नजर थी। सूत्रों ने बताया कि नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को अपनी बात बता दी है। बीआरएस सूत्रों ने कहा कि एक बार पार्टी की मंजूरी मिलने के बाद वे निर्वाचन क्षेत्र में अपना अभियान शुरू करेंगे।

पार्टी प्रमुख केसीआर विचार कर लेंगे निर्णय

महबूबनगर सीट बीआरएस के लिए महत्वपूर्ण रही है, क्योंकि उसने यहां से 2009, 2014 और 2019 सहित तीन बार जीत हासिल की है। यह वह सीट है जहां से पार्टी प्रमुख के चंद्रशेखर राव सांसद थे जब संसद ने तेलंगाना विधेयक पारित किया था। पूर्व मंत्री श्रीनिवास गौड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी के उम्मीदवार पर पार्टी प्रमुख केसीआर विचार करेंगे और निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़ें- ओडिशा: अपने पुराने दिग्गजों को वापसी कराने में जुटी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ा रही ताकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+