'2025 तक संविधान को RSS के मुताबिक बनाना चाहती है BJP', तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा हमला

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी (CM A Revanth Reddy) ने बीजेपी के स्लोगन 'अबकी पार 400 पार' को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बीजेपी पर संविधान को बदलने के की मंशा रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2025 तक भाजपा संविधान को आरएसएस के मुताबिक कर देगी। सीएम रेवंत ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि 400 सीटों पर जीत की बात की पीछे बीजेपी की नीयति साफ नहीं है।

बीजेपी के दिग्गज नेताओं को की ओर से राज्यों में लगातार चुनावी दौरे हो रहे हैं। एनडीए ने इस बार 400 सीटों पर जीत का दावा किया है। ऐसे में सीएम ए रेवंत रेड्डी ने भाजपा की राजनीतिक मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में शनिवार को कहा, "बीजेपी 2025 तक संविधान को बदलकर इसे आरएसएस के मुताबिक बनाना चाहती है। इसके लिए उन्हें दो तिहाई बहुमत की जरूरत है।

CM A Revanth Reddy

सीएम रेवंत ने आगे दावे के साथ कहा, "बीजेपी ने'400 पार' का नारा इसी के लिए दिया है कि संविधान को बदलने में कोई अड़चन ना आए। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी एससी/एसटी/बीसी/ओबीसी पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं, जब हम इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तो मोदी, अमित शाह राहुल गांधी के खिलाफ आरोपों का सहारा ले रहे हैं।"

'SC-ST और OBC आरक्षण खत्म करना चाहती है बीजेपी'
सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य बाबासाहेब अंबेडकर और कांग्रेस के SC-ST और OBC को दिए गए संवैधानिक अधिकारों को खत्म करना है। आरएसएस के कई नेता कई बार आरक्षण हटाने की बात कह चुके हैं। बीजेपी सांसद भी कई बार आरक्षण हटाने की बात कह चुके हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी 400 सीटें पाने के लिए अबकी बार 400 पार की बात जोर शोर से कह रहे हैं।

रेड्डी ने कहा कि SC-ST और OBC समुदाय से अनुरोध करता हूं कि कांग्रेस ने आपको जो आरक्षण दिया है, उससे आपको करोड़ों नौकरियां मिली हैं। आज बीजेपी इसे हटाने जा रही है। बीजेपी ने आरक्षण हटाने के लिए आपके वोट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+