Telangana: सीएम रेवंत रेड्डी इंद्रवेली का करेंगे दौरा, स्मृतिवनम की रखेंगे आधारशिला

Telangana CM Indravelli Visit: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी (CM Revanth Reddy) आदिलाबाद जिले का इंद्रवेली का दौरा करने वाले हैं। 1981 में हुई हिंसा के बाद ये पहला मौका होगा जब कोठई मुख्यमंत्री इस गांव का दौरा करेगा। सीएम रेवंत यहां के लोगों के बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। वे अपने विजिट के दौरान एक एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले 'स्मृतिवनम' की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले सीएम केसलापुर में नागोबा मंदिर में पूजन अर्चन भी करेंगे।

तेलंगाना सीएम के इंद्रवेली दौरे लेकर सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रेवंत रेड्डी के 28 या 29 जनवरी को इंद्रवेली का दौरा करने की संभावना है। वह मुख्यमंत्री बनने के बाद वहां अपनी पहली सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। पिछले 32 वर्षों में ये पहला मौका है जब कोई सीएम यहां पहुंच रहा है। ऐसे में ए रेवंत रेड्डी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साध सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि इसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलने वाला है।

Telangana CM Indravelli Visit

दरअसल, 20 अप्रैल, 1981 इंद्रावेली के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन था। जब अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे यहां कुछ आदिवासियों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी। कथित रूप से 40 लोगों की मौत की बात कही गई। हालांकि आधिकारिक रूप से सिर्फ 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी।

बाद में इंद्रवेली नरसंहार के बाद एक स्मारक बनाने का प्रयास किया गया लेकिन तत्कालीन एपी सरकार ने अनुमति नहीं दी। 2016 में हाई कोर्ट ने आदेश जारी कर सीमित संख्या में लोगों को शहीदों को श्रद्धांजलि देने की इजाजत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+