चुनावी रैली में तेलंगाना सीएम केसीआर ने हरीश राव की जमकर की तारीफ, मंत्री को बताया छह फुट की हाई बुलेट
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ बीआरएस युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार कर रही है। बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव जनता के बीच जाकर अपने कार्यकाल में किए गए कार्यो का ब्यौरा दे रहे हैं। इसके साथ ही अपनी सरकार के मंत्रियों के द्वारा राज्य और उनके विधानसभा क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यो का बखान करते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तेलंगाना सीएम ने सिदृीपेट में अपनी सरकार के वित्त मंत्री टी हरीश राव के लिए एक तेलगू गाने को यूज करते हुए कहा कि वो छह फुट की लंबी बुलेट हैं। इसके साथ ही सीएम ने सिद्देपेट में हुए विकास की जमकर प्रशंसा की। सीएम ने टी हरीश राव की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं भी उतना नहीं कर पाता जितना हरीश राव ने किया।
केसीआर ने कहा हरीश राव सिद्दीपेट में पानी लाए और ट्रेन लाए। राज्य का ये क्षेत्र जो पहले पीड़ा और अभाव से ग्रसित था और हम आंसू बहाते थे लेकिन अब वो दिन चले गए अब सिद्दीपेट के चेक डैम पानी से लबालब भरे हुए हैं।
केसीआर ने क्षेत्र के विकास की सराहना करते हुए कहा कि सिद्दीपेट में अब सब कुछ है, उड़ानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए केवल एक हवाई अड्डा होना चाहिए। सीएम ने कहा यह जल्द ही हीरे की तरह चमकेगा।
बता दें मंगलवार को सीएम केसीआर ने दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया जिसमें एक सिद्दीपेट में थी ओर दूसरी सिरसिला में थी। इन रैलियों में केसीआर का फोकस इस बार पर किया कैसे बीआरएस ने तेलंगाना राज्य का विकास पिछले साढ़े नौ वर्षो में किया जो कभी बहुत पिछड़ा और दिशाहीन था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सिद्दीपेट के प्रति अपना आभार कभी नहीं चुका सकता। इसने राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है।
वहीं मुख्यमंत्री केसीआर ने अपने कैबिनेट के मंत्री केटीआर जो सिरसिरा के विधायक हैं, उनकी भी जमकर प्रशंसा की21 इसके साथ ही हरकरघा और पावरलूम बुनकरों के लिए मशहूर सिरसिरा में बथुकम्मा उत्सव के दौरान फ्री बथुकम्मा साड़ी लेने के बाद उसे जलाने वालों की आलोचना की।
केसीआर ने कहा वर्तमान समय के कई बिजनेस बुनकरों को बेहिसाब नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिनके लाभ के लिए सरकार सालाना 300 करोड़ रुपये जारी कर रही है ताकि वे साड़ी बुन सकें।
विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए केसीआर ने कहा जो राज्य सरकार के खिलाफ बुनकरों को भड़काने की कोशिश कर रहे थे। सीएम ने कहा कि अगर आपको लगता है कि वे अच्छी नहीं हैं, तो आपको बथुकम्मा साड़ी पहनने के लिए किसने कहा है।












Click it and Unblock the Notifications