VIDEO: वोटरों के पास चप्पल लेकर पहुंचे नेताजी, कहा- वादे पूरे ना करूं तो इसी से पीटना
Recommended Video

हैदराबाद। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में उम्मीदावार अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को रिझाने के लिए एक से बढ़कर एक तरकीब अपना रहे हैं। लेकिन तेलंगाना में एक उम्मीदावार अपने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एक अनोखा तरीका अपना रहा है। वह अपने मतदाताओं से वोट मांगते हुए एक चप्पल दे रहे हैं। उसके साथ कह रहे हैं कि अगर में जीत जाता हूं और आपके काम करने में असमर्थ रहूं तो मुझे इसी चप्पल से पीटना।

तेलंगान के करतला में एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रह अकुला हनुमंत वोट मांगने दौरान वोटरों के घर चप्पलों का भरा एक बॉक्स लेकर पहुंच रहे हैं। अकुला हनुमंत ने प्रचार के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पीछे किसी पार्टी का हाथ नहीं है। वह बिना किसी पार्टी सिंबल के चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें सत्ता पर बैठाती है तो वह अपने घोषणा पत्र में किए गए सारे वादे पूरे करेंगे। अगर वह ऐसा करने में नाकामयाब रहते हैं तो लोग चप्पलों से उनकी पिटाई करें।
अकुला हनुमंत का चुनाव प्रचार का यह तरीका निश्चित ही अभी तक किसी भी राजनेता ने नहीं अपनाया होगा। हनुमंत घर-घर जाकर लोगों से विकास का वादा कर रहें हैं। लोगों के बीच इस तरह के चुनाव प्रचार चर्चा का विषय बना हुआ है। इनकी कई चप्पल के साथ वोट मांगने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। वहीं हनुमंत को बैठे बिठाए प्रचार मिल रहा है। तेलंगाना में एक चरण में 7 दिसंबर 2018 को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications