Telangana: बीआरएस 2024 के लोकसभा चुनावों में तीसरे मोर्चे का करेगा नेतृत्व, KTR ने दिए संकेत, जानिए
आईएनडीआई गठबंधन में शामिल कुछ दलों की ओर से अपने राज्यों में गठबंधन से इतर अकेले चुनाव लड़ने के फैसले बाद बीआरएस ने अलग स्टैंड लिया है। भारत राष्ट्र समिति के नेता के.टी. केटीआर पूर्व सीएम व बीआरएस अध्यक्ष केसीआर के नेतृत्व में 'तीसरे मोर्चे' के साथ आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने-अपने राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने का फैसले लिया है। जिसके बाद से आईएनडीआईए गुट में दरार की बात कही जा रही है। इस बीच तीसरे मोर्चे की भी संभावना बढ़ गई है। दरअसल, ये दावा इसलिए किया जा रहा क्यों कि आईएमडीआईए गठबंधन में पिछले कुछ दिनों से अनबन की खबरें सामने आईं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ एक ए इंटरव्यू में केटीआर ने कहा, "अगर भारतीय जनता पार्टी को रोकना है तो लोगों को केसीआर, ममता या केजरीवाल जैसे क्षेत्रीय नेताओं का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस बीजेपी को नहीं रोक सकती।"
केटीआर ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, "एक तरफ, राहुल गांधी भारत जोड़ो कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ, INDI गठबंधन में मतभेद पैदा हो रहे हैं। केवल क्षेत्रीय दल और मजबूत क्षेत्रीय नेता ही भाजपा को रोक सकते हैं। इसलिए, हमें क्षेत्रीय ताकतों को मजबूत करना चाहिए। केवल कांग्रेस और राहुल गांधी बीजेपी को नहीं हरा सकते केसीआर को पता था कि कांग्रेस किसी भी पार्टी को सम्मान नहीं देगी। इसलिए हम गैर-कांग्रेस और गैर-बीजेपी गठबंधन की बात कर रहे हैं, तीसरा मोर्चा या संघीय मोर्चा बनना चाहिए।"
'गैर- कांग्रेस, बीजेपी गठबंधन पर होगी चर्चा'
बीआरएस नेता ने आगे कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक महज 'चाय-बिस्किट' बैठक थी। कोई भी कांग्रेस के अहंकार को सहन करके उसके साथ गठबंधन नहीं कर सकता। केटीआर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि एक अलग गठबंधन पर चर्चा होगी। हमने लगभग दो साल पहले इस दिशा में प्रयास किया था। दुर्भाग्य से, यह सफल नहीं हुआ। हालांकि, हम अब तेलंगाना पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अगर हमें तेलंगाना में अच्छी संख्या में सीटें मिलती हैं लोकसभा चुनाव में शायद हम अखिलेश ममता, केजरीवाल और अन्य जैसी क्षेत्रीय ताकतों के साथ बातचीत में सफल हो सकते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications