RRR फिल्म के किरदार 'भीम' को लेकर विवाद, बीजेपी सांसद ने डायरेक्ट राजामौली को दी धमकी
नई दिल्ली। बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली का अगला बड़ा धमाका फिल्म आरआरआर'है। राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर का पहला लुक कैसा होगा इस राज से परदा उठ चुका है। इसमें वह आदिवासी लेजेंड कुमाराम भीम का किरदार निभा रहे हैं। इस टीजर में वह कुमाराम भीम को सफेद कुर्ते पजामें और एक मुस्लिम टोपी पहनी हुई है। अब इस लुक पर विवाद शुरू हो गया है। अब तेलंगाना के सिद्दीपेट (टीएस) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और करीमनगर के सांसद बंदी संजय ने फिल्म निर्माता एसएस राजामौली को अपनी आगामी फिल्म आरआरआर के लिए धमकी दी है।

राजामौली को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी
डुब्बाका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय ने फिल्म से विवादास्पद दृश्य को ना हटाने पर राजामौली को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बंदी संजय ने अपने भाषण के दौरान कहा कि, सनसनी फैलाने के लिए राजमौली ने कोमाराम भीम को टोपी पहनाई है। हम इसे स्वीकार करेंगे? कभी नहीं। आरआरआर.. आदिवासी नेता कोमाराम भीम पर आधारित है, जिन्होंने हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। आदिवासी नेता को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भगवान के रूप में पूजा जाता है।

कई आदिवासी समूहों ने भी जताई आपत्ति
आरआरआर' कुमाराम भीम और अल्लुरी सीताराम राजू जैसे आदर्श शख्सियत पर बनाई गई है और उनसके समय के दौरान सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के बारे में बताती है। कई आदिवासी समूहों ने कुमाराम भी के मुस्लिम टोपी पहने हुए दिखाने पर विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि कुमाराम भीम ने निजाम की सेना से जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए लड़ाई की थी। वहीं आज कोमाराम भीम की 80 वीं पुण्यतिथि है और तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले में एक भव्य उत्सव मनाया जा रहा है।

फिल्म में कई बड़े सितारे
फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों की काल्पनिक कहानी दिखाई गई है। RRR को डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है।














Click it and Unblock the Notifications