बाबर रोड का नाम बदलना चाहते हैं बीजेपी के ये नेता

बग्गा ने कहा कि इससे भारत के लोग शहीद फयाज से प्रेरणा लेंगे, जिसने अपनी मातृभूमि के लिए अपनी जिंदगी बेहद कम उम्र में कुर्बान कर दी।

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा ने दिल्ली के बाबर रोड का नाम बदलकर शहीद लेफ्टिनेंट उमर फयाज के नाम पर रखने की मांग की है। इस बाबत तेजिंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,सांसद मीनाक्षी लेखी और एनडीएमसी को पत्र लिखा है।

बाबर रोड का नाम बदलना चाहते हैं बीजेपी के ये नेता

बग्गा ने कहा कि इससे भारत के लोग शहीद फयाज से प्रेरणा लेंगे, जिसने अपनी मातृभूमि के लिए अपनी जिंदगी बेहद कम उम्र में कुर्बान कर दी। इससे पहले कश्मीर घाटी के एक स्कूल का नाम बदलकर शहीद लेफ्टिनेंट उमर फयाज के नाम पर रखा गया है।

आपको बता दें कि राजपूताना राइफल्स के ऑफिसर 23 साल के फयाज की एक रिश्तेदार के घर से अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।

तेजिंदर पाल बग्गा इससे पहले भी प्रशांत भूषण की पिटाई करके सुर्खियों में आ चुके हैं और कुछ ही महीनों पहले बीजेपी ज्वाइन किया है।{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+