कर्नाटक में नूराकुश्ती के बीच तेजस्वी बोले, हमे भी सरकार बनाने का मौका मिले

नई दिल्ली। कर्नाटक में जिस तरह से पूर्ण बहुमत के आंकड़े से दूर रहने के बाद भी भाजपा सरकार बनाने में सफल हुई है, उसके बाद बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें भी बिहार में सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि अगर कर्नाटक में राज्यपाल भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं तो राष्ट्रपति से हमारी मांग है कि पिछले दरवाजे से बनी इस सरकार का बर्खास्त किया जाए।

राजद को भी मौका मिलना चाहिए

राजद को भी मौका मिलना चाहिए

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार बनाने के लिए प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी को निमंत्रण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी के लिए एक ही मापदंड होना चाहिए, अलग- अलग राज्य में पार्टियों के लिए अलग-अलग पैमाना नहीं हो सकता है। भाजपा पर निशाना साधत हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा हर मामले में अपनी मनमाना करना चाहती है, चित भी इनकी, पट भी इनकी। अगर कर्नाटक में सरकार बनाने का निमंत्रण दिया जा सकता है तो बिहार में भी राजद को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।

आखिर कहां से विधायक लाएगी भाजपा

आखिर कहां से विधायक लाएगी भाजपा

भाजपा पर तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर बिहार में गठबंधन को निमंत्रण देकर सरकार बनवाई जा सकती है तो कर्नाटक में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है। देश का संविधान एक है, लेकिन भाजपा ने देश के संविधान का मजाक बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि कर्नाटक में जनादेश का अपमान नहीं होना चाहिए, लेकिन बिहार में जदयू के साथ मिलकर सरकार बनाई और जनादेश का अपमान किया। अब ये जो कुछ भी कर्नाटक में हो रहा है वह सबके सामने है, आखिर भाजपा कहां से बाकी के विधायक बहुमत साबित करने के लिए लेकर आएगी।

एकजुट होकर करें धरना

एकजुट होकर करें धरना

तेजस्वी ने सभी दलों से एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ बेंगलुरू में धरना प्रदर्शन की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी दलों को एकजुट होकर धरना करना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि तेजस्वी परेड करें हम उनके साथ हैं, कुछ लोग लोकतंत्र बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। आपको बता दें कि कर्नाटक में बतौर मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने शपथ ले ली है।

इसे भी पढ़ें- Karnataka: भाजपा की सहयोगी शिवसेना बोली, जब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं, तो हत्या किसकी होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+