Tejashwi Yadav Son: तेजस्वी यादव को बधाई देने पहुंचीं ममता बनर्जी, जानिए लालू और राबड़ी देवी को लेकर क्या कहा?
Tejashwi Yadav Son: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। तेजस्वी यादव को पुत्ररत्न की प्राप्ती हुई है। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने नवजात के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि,सुप्रभात! इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ! हमारा छोटा राजकुमार आ चुका है इस सुखद क्षण को साझा करते हुए बेहद आभारी, धन्य और आनंदित महसूस कर रहे हैं। जय हनुमान! वहीं अब तेजस्वी यादव को बधाई देने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हॉस्पिटल पहुंची और उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए बधाई दी।
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। मैंने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। मैं कामना करती हूं कि उनका परिवार सुखी और शांतिपूर्ण रहे। चूंकि चुनाव भी आ रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें इसके लिए भी शुभकामनाएं देती हूं।

ममता बनर्जी को तेजस्वी यादव ने दिया धन्यवाद
वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, हम सभी बहुत खुश हैं कि हमारे परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। मैं सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूँ, खासतौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का, जिन्होंने हमें दिल से शुभकामनाएं दीं। आज भगवान हनुमान का दिन है और मैं स्वयं हनुमान जी का भक्त हूं।
ये भी पढ़ें Lalu Yadav Family: पारिवारिक तनाव के बीच लालू परिवार को मिली खुशखबरी, Tejashwi Yadav को पुत्रधन की प्राप्ति
रोहिनी आचार्य ने दी बधाई
वहीं इस तेजस्वी यादव की बहन रोहिनी आचार्य ने कहा कि, आज हमारे परिवार के घर - आँगन में नए नन्हे सदस्य बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी पधारे हैं। प्रिय भाभी राजश्री - भाई तेजस्वी, लाडली कात्यायनी के साथ - साथ हमारे पूरे परिवार व् समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार को हार्दिक बधाई। हमारे परिवार में यूँही खुशियाँ आती रहें और पापा -माँ का आँगन किलकारियों से सराबोर रहे .. पापा - माँ को विशेष बधाई।
ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav Son: तेज प्रताप यादव फिर बने 'ताऊ’, अपने भतीजे से कब मिलने जाएंगे लालू यादव के 'लाल’












Click it and Unblock the Notifications