तेजप्रताप-ऐश्वर्या के झगड़े से आहत राबड़ी देवी की तबीयत खराब, इस साल नहीं करेंगी छठ व्रत

पटना। बिहार का सबसे बड़ा सियासी घराना इस वक्त मुसीबतों की मार झेल रहा है, सत्ता से गायब होने के बाद राजद प्रमुख लालू यादव जेल की सजा काट रहे हैं तो वहीं उनके घर के अंदर तूफान मचा हुआ है, उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने अपनी 6 महीने पुरानी शादी को तोड़ने का फैसला कर लिया है और वो परिवार से नाराज हो गए हैं और पटना वापस नहीं आ रहे हैं, बेटे की जिद और घर के अंदर चल रहे तूफान की वजह से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू की पत्नी राबड़ी देवी बीमार पड़ गई हैं, जिसकी वजह से वो इस बार बिहार का बड़ा पर्व छठ नहीं कर पाएंगी।

इस साल राबड़ी देवी नहीं करेंगी छठ

इस साल राबड़ी देवी नहीं करेंगी छठ

इस बारे में जानकारी देते हुए लालू परिवार के बेहद करीबी और राजद नेता भोला यादव ने कहा कि राबड़ी देवी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और इसी वजह से वो इस बार छठ की पूजा नहीं कर पाएंगी, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस बात का तेज प्रताप के मसले से कुछ लेना-देना नहीं है, उन्होंने मीडिया से अपील की वो तेज प्रताप की खबरें ना चलाए और दिखाए क्योंकि इससे लालू यादव की सेहत पर असर पड़ रहा है।

बहुत जल्द बदलेंगे हालात, लौटेंगी खुशियां

बहुत जल्द बदलेंगे हालात, लौटेंगी खुशियां

भोला यादव ने आगे कहा कि किसके घर में समस्याएं नहीं आती हैं, हर घर में कुछ ना कुछ होता ही रहता है, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे ने भी तलाक का केस फाइल किया है, ऐसे में तेज प्रताप की ही खबरें क्यों दिखाई जा रही हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही हालात बदल जाएंगे।

राबड़ी देवी ने किया भावुक Tweet

आपको बता दें कि आज तेज प्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी का जन्मदिन है और सबको उम्मीद थी कि आज के दिन तेज जरूर घर वापस आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आज सुबह ही राबड़ी देवी ने बेहद ही भावुक कर देने वाला ट्वीट किया था।

तेज-तेजस्वी दोनों लाल हो

राबड़ी देवी ने लिखा कि, तेज-तेजस्वी जी आप दोनों अपने हाथों प्रदेश के विकास को तथा महिला सुरक्षा को एक नई बुलन्दी देंगे, ऐसी अपेक्षा है! ऐसी खबरें हैं कि राबड़ी देवी तभी छठ करेंगी जब तेजप्रताप घर लौटकर आ जाएंगे।

सुनवाई 29 नवंबर को

सुनवाई 29 नवंबर को

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि पूरा परिवार उनके खिलाफ उनकी पत्नी ऐश्वर्या का साथ दे रहा है, मैं अब ऐश्वर्या के साथ नहीं रह सकता हूं क्योंकि वो आजाद ख्याल की लड़की है। ऐश्वर्या से उनकी शादी राजनीतिक मकसद के लिए की गई थी लेकिन अब उनका दम घुटने लगा है और इसी वजह से उन्होंने ऐश्वर्या से अलग होने का फैसला करते हुए पटना हाईकोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, जिस पर सुनवाई 29 नवंबर को है।

ऐश्वर्या को सिगरेट और शराब का शौक

ऐश्वर्या को सिगरेट और शराब का शौक

यही नहीं लोकल मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उनकी और उनकी पत्नी में अनबन हनीमून की बात को ही लेकर शुरू हो गई थी, तेज के मुताबिक ऐश्वर्या चाहती थीं कि वो उन्हें हनीमून के लिए बाली (इंडोनेशिया) लेकर जाएं लेकिन तेज ने इंकार कर दिया क्योंकि वो एक धार्मिक किस्म के इंसान हैं इसलिए ऐसी जगहों पर नहीं जा सकते हैं, यही नहीं तेज ने कहा कि शहरी परिवेश और मार्डन ख्याल की ऐश्वर्या को सिगरेट और शराब का भी शौक है, जिसके कारण वो और उनकी पत्नी जीवन की गाड़ी में आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+