भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तीस्ता नदी जल बँटवारे का मुद्दा इतना अहम क्यों

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ढाका दौरे में भारत-बांग्लादेश संबंधों को बढ़ाने की बात की. इसी साल बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना भी भारत का दौरा कर सकती हैं. मगर तीस्ता नदी जल बँटवारे जैसे मुद्दों पर क्या गंभीरता

भारत और बांग्लादेश के झंडे
BBC
भारत और बांग्लादेश के झंडे

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ढाका के अपने संक्षिप्त दौरे में कहा कि उनके इस दौरे का लक्ष्य दोनों देशों के पारस्परिक संबंध को आगे बढ़ाना था. बृहस्पतिवार को अपने दौरे में जयशंकर ने ढाका में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभेच्छा दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के भारत दौरे की अपेक्षा रहेगी. शेख़ हसीना इसी वर्ष भारत की यात्रा पर जा सकती हैं. दोनों देशों के बीच अभी भी तीस्ता नदी जल बँटवारे और सीमा पर हत्याओं को बंद करने जैसे कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं हो पाई है. मगर बांग्लादेश के हित वाले इन विषयों को भारत कितना महत्व देता है, इस बात को लेकर बांग्लादेश में कई तरह की चर्चाएँ हो रही हैं.

तीस्ता नदी जल बँटवारे का मुद्दा

तीस्ता नदी के जल बँटवारे का मुद्दा एक दशक से भी अधिक समय से सुलझ नहीं सका है. नये मुद्दा बांग्लादेश की राजनीति के लिए एक बड़ा विषय बन गया है. इस वजह से, ऐसा कहा जा सकता है कि बांग्लादेश में आम चुनाव से एक वर्ष पहले प्रधानमंत्री शेख़ हसीना जब भारत यात्रा पर जाएँगी, तब दोनों देशों के बीच बातचीत की लिस्ट में जो मुद्दे शामिल रहेंगे, उनमें तीस्ता जल बँटवारे का मुद्दा ऊपर रहेगा. दोनों देशों की सीमा पर बांग्लादेश के नागरिकों की हत्या पर रोक नहीं लग पाने का मुद्दा भी बांग्लादेश के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुका है. हालाँकि, बांग्लादेश ने कई बार सीमा पर लोगों की हत्या पर रोक लगने का संकल्प जताया है, मगर इसके बाद भी इन पर रोक नहीं लग पाने से बांग्लादेश में बेचैनी है.

बेहाल हैं बांग्लादेश में भारतीय छात्र

बांग्लादेशी 'हीरो' पर चुटकी क्यों?

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना (अक्टूबर 2019)
Getty Images
दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना (अक्टूबर 2019)

'संकल्प तो किया, मगर नतीजा नहीं'

बांग्लादेश के एक पूर्व विदेश सचिव तौहीद हुसैन का कहना है कि इससे पहले भी दोनों देशों के शीर्ष स्तर की बातचीत तक में तीस्ता नदी के जल बँटवारे की समस्या के समाधान के लिए कई तरह के संकल्प लिए गए, मगर उनका कोई नतीजा नहीं निकला. उनका मानना है कि इस वजह से पीएम हसीना को भारत दौरे के समय ऐसी ही मुद्दों पर फिर से ज़ोर देना होगा. तौहीद हुसैन कहते हैं, "तीस्ता नदी जल बँटवारे की समस्या लंबे समय से कोल्ड स्टोरेज में दबी है. एक और समस्या है, सीमा पर साधारण नागरिकों की बीएसएफ़ सुरक्षाकर्मियों की गोली से मारा जाना. भारत अगर चाहे तो ये एक दिन में बंद हो सकता है. यहाँ पर भारत की ओर से शुभेच्छा का अभाव नज़र आता है." वो कहते हैं कि बांग्लादेश की ओर से यही दो मुद्दे उनके लिए बड़े विषय हैं.

साल 2009 में शेख़ हसीना के नेतृत्व में अवामी लीग की सरकार के गठन के बाद तौहीद हुसैन भारत दौरे पर गए थे. उसी समय तीस्ता नदी जल बँटवारे को लेकर एक समाधान के बारे में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच एकराय बन जाने की बात उठी थी. मगर इसके बाद इसे लेकर प्रगति होती दिखाई नहीं दी. इस बारे में भारत में केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध को वजह बताती है.

बांग्लादेश- दो धमाकों के बाद गोलीबारी जारी

बांग्लादेश में एक निकाह को लेकर क्यों है चर्चा?

तीस्ता नदी
Getty Images
तीस्ता नदी

द्विपक्षीय संपर्क का प्रभाव

अवामी लीग बांग्लादेश में 13 साल से सत्ता में है और इस दौरान बांग्लादेश के साथ भारत का संबंध बेहतर कहा जा सकता है. इस कारण दोनों देशों की बातचीत में बांग्लादेश के हित की बात पर चर्चा नहीं होने से अवामी लीग सरकार को राजनीतिक तौर पर सवालों का जवाब देना पड़ सकता है. विश्लेषकों का मानना है कि इसका दोनों देशों के संबंधों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. इसी तीस्ता नदी के पानी की व्यवस्था के लिए अवामी लीग सरकार ने चीन की सहायता से एक योजना पर क़दम बढ़ाना शुरू किया था. इसे लेकर भारत के असंतुष्ट रहने की ख़बरें कई बार सामने आई थीं.

कौन हैं बांग्लादेश की संसद में पहुंचने वाले हिंदू

बांग्लादेश की वो सबसे हृदय-विदारक घटना

कई विश्लेषकों का मानना है कि द्विपक्षीय संबंधों में बांग्लादेश के हितों वाले मुद्दों को महत्व नहीं देने से, उस समय इस तरह के विषय सामने आ सकते हैं. ढाका विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के शिक्षक डॉक्टर लालूफ़ार यास्मीन कहती हैं, "बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास रखता है." डॉक्टर यास्मीन कहती हैं, "बांग्लादेश भारत संबंध में किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं है. हमलोग किस देश के साथ संपर्क रखते हैं, वो बांग्लादेश का आंतरिक मामला है. यही बात दिल्ली के लिए भी कहनी होगी." दोनों देशों के बीच संपर्क या बातचीत बढ़ाने के विषय में भारत लगातार अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. इससे बांग्लादेश को कितना लाभ हुआ है, इसे लेकर भी बांग्लादेश में चर्चा होती रहती है.

भारत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित बांग्लादेश में बने शरणार्थी

बांग्लादेश बनने में भारत का वो आख़िरी तीन मिनट का हमला

भारत और बांग्लादेश के झंडे
Getty Images
भारत और बांग्लादेश के झंडे

भारत, बांग्लादेश के सामरिक मामले

पूर्व सचिव हुमायूँ कबीर का मानना है कि भारत, बांग्लादेश के सामरिक मामलों को लेकर भी आग्रही हो रहा है. उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के साथ सामरिक सामानों के निर्यात को लेकर संबंध बढ़ाने को लेकर भारत ने 50 करोड़ डॉलर का कर्ज़ दिया हुआ है. क्योंकि मौजूदा समय में सामरिक सामग्रियों के व्यापार को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत हो रही है. इस कारण भारत दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर पर होने वाली वार्ता के विषयों में इस मुद्दे को भी प्रमुखता से उठा सकता है." बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन ने कहा है कि दोनों देशों के संबंध अभी स्वर्णिम अध्याय के दौर से गुज़र रहे हैं. हालाँकि, ढाका के कई विश्लेषकों का मानना है कि दोनों देशों के संबंधों में भारत को तीस्ता नदी जल बँटवारे जैसे बांग्लादेश के हितों वाले मुद्दों को महत्व देना चाहिए जिससे कि दोनों देशों के संबंधों में कोई नकारात्मक मोड़ ना आए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+