Red Fort violence: प्रदर्शनकारियों ने छीनी पुलिस से आंसू गैस की गन, लाल किले पर लिए दिखा शख्स

नई दिल्ली। Red Fort violence, गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राजधानी दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली(tractor rally) निकाली। इस दौरान दिल्ली(delhi) के कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी। भड़की हिंसा में जहां कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, तो वहीं दर्जनों वाहनों को भी दंगाई भीड़ ने निशाना बनाया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में अब छानबीन कर रही है। पुलिस ने अब जवान से छीनी गई टियर गैस गन की तस्वीर जारी की है। जो कल प्रदर्शन के दौरान लाल किले पर दिखी थी।

Recommended Video

    Tractor Parade Violence : Delhi Police Commissioner ने बताई कहानी | Farmer Protest | वनइंडिया हिंदी
    tear gas gun, that was snatched from security personnel, was seen at Red Fort

    हिंसा के एक दिन बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस ने फोटो जारी कर रहा कि, कल दिल्ली में किसी जगह पर हुई हिंसा में पुलिलकर्मी से टियर गैस गन छीन ली गई थी, जो बाद में लाल किले पर हुई हिंसा में देखने को मिली। दरअसल पुलिस के आंसू गैस के गोले छोड़े जाने पर माहौल और भी ज्यादा गर्म हो गया। इसके बाद दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों ने सुरक्षा बलों को टारगेट करना शुरू कर दिया।

    मुकरबा चौक पर पुलिस किसानों को समझाने की कोशिश करती रही। करीब साढ़े बारह बजे किसानों का काफिला लाल किले की तरफ कूच कर गया। बुराड़ी में कंटेनर लगाकर रास्ता ब्लॉक किया गया। किसानों ने उसे भी हटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। हिंसा के चलते मुकरबा चौक पर एक महिला सुरक्षाकर्मी घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    दिल्ली पुलिस ने मामले में कुल 22 FIR दर्ज की है, जिनमें कई किसान नेताओं को नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि, कल की हिंसा में दिल्ली पुलिस के 300 जवान घायल हुए हैं जो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। किसी का हाथ टूटा है तो किसी का सिर फूटा है। इसी बीच गाजीपुर बॉर्डर के किसान नेता राकेश टिकैत ने माना कि कुछ शरारती तत्व ट्रैक्टर परेड में शामिल थे। वीडियो देखकर किसान उनकी निशानदेही कर रहे हैं। हमसे कुछ गलतियां हुई हैं। आगे से न हो उस कोशिश में जुटे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+