पुलवामा के शहीदों को 50 लाख की मदद देगी फिल्म टोटल धमाल की टीम

नई दिल्ली। बीते गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सैनिकों के लिए पूरे देश की आंखें नम हैं। हर कोई सरकार के आगे इस हमले के बदले की मांग कर रहा है। वहीं शहीदों के परिवारों की मदद के लिए भी लोग धन राशि जुटा रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि पुलवामा के शहीदों के परिवारों के लिए गुजरात के व्यापारियों ने 75 लाख रुपये इकट्ठे किए हैं। इसके अलावा भारत के वीर वेबसाइट के जरिए भी देशभर के लोग वीर जवानों के नाम पर पैसा दे रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म टोटल धमाल की टीम ने भी सैनिकों के परिवारों के लिए मदद देने का फैसला किया है।

team of film total dhamaal will give 50 lakh rupee to the martyrs of pulwama

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर स्टारर 'टोटल धमाल' की पूरी टीम ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के 50 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि- टीम टोटल धमाल, पूरा क्रू, एक्टर्स, मेकर्स ने पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों को 50 लाख की सहायता देने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि शनिवार को बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने शहीद हुए जवानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की बात कही है। इसके अलावा शहीदों के परिवारों के लिए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की टीम ने भी सैनिक परिवारों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। बता दें कि कायरता पूर्ण किए गए इस फिदायीन हमल की जिम्मेदारी जैश-ए- मोहम्मद ने ली थी। यहां शहीद हुए 40 जवानों के लिए पूरा देश आंसू बहा रहा है और सरकार से इसके बदले की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें- पुलवामा: जैश-ए-मोहम्‍मद का आतंकी गाजी ढेर, एनकाउंटर खत्‍म, चार सैनिक शहीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+