पुलवामा: जैश-ए-मोहम्‍मद का आतंकी गाजी ढेर, एनकाउंटर खत्‍म, चार सैनिक शहीद

Recommended Video

    Pulwama Search Operation : जैश ए मोहम्मद से मुठभेड़ में कई जवान शहीद, WATCH VIDEO | वनइंडिया हिंदी

    पुलवामा। दक्षिण कश्‍मीर में पुलवामा के पिंगलान इलाके में सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकियों के बीच एनकाउंटर खत्‍म हो गया है। इस एनकाउंटर में सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए हैं। एक जवान घायल है और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा इलाके में तीन से चार आतंकी छिपे हैं जिसमें से पुलवामा आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड गाजी राशिद और एक आतंकी हिलाल अहमद के ढेर होने की खबरें हैं। जो सैनिक शहीद हुए हैं वे सभी सेना की 55 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के साथ अटैच्‍ड थे।

    pulwama-encounter

    जैश के बड़े आतंकी ढेर

    पुलवामा में जो सैनिक शहीद हुए हैं उनके नाम हैं मेजर वीएस ढौंढियाल, हवलदार शेओ राम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह। सेना को पुलवामा के पिंगलान इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां पर 55 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स, सीआरपीएफ और स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। आतंकियों की ओर से फायरिंग होने के बाद सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में बदल गया। इस एनकाउंटर में एक दो आम नागरिकों के भी मारे जाने की खबरें हैं। यह एनकाउंटर 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद हुआ है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में जो आतंकी छिपे हैं उन्‍हें जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर की ओर से भेजा गया था। आतंकी जिस घर में छिपे हैं वहां पर ब्‍लास्‍ट की भी खबरें हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+