अविश्वास प्रस्ताव के बीच विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए आज सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है। टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस आज संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी।
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस ने आज संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर ये दोनों दल सरकार से नाराज हैं। टीडीपी पहले एनडीए का हिस्सा थी, लेकिन आंध्र प्रदेश के मुद्दे को लेकर वह सरकार से हाल ही में अलग हुई है। मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को कांग्रेस और लेफ्ट ने भी अपना समर्थन दिया है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications