टीडीपी प्रवक्ता पट्टाभि राम ने YRCP नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-'हमने एआर डेयरी के खिलाफ और सबूत जारी किए'
Tirupati Laddu controversy: तिरूपति लड्डू प्रसादम को लेकर चल रहे विवाद में टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने शुक्रवार को वाईएसआरसीपी के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि एआर डेयरी जिसने टीटीडी को कथित तौर पर पशु वसा के साथ मिलावटी घी की आपूर्ति की थी। वाईवी सुब्बा रेड्डी, भुमना करुणाकर रेड्डी और वाईएसआरसीपी के अन्य नेताओं के साथ मिलीभगत में काम कर रही थी।
पट्टाभि राम ने कहा कि हमने आज एआर डेयरी के खिलाफ और सबूत जारी किए हैं। अगर आप एआर डेयरी फूड्स की तकनीकी मूल्यांकन रिपोर्ट देखें। जो 8 नवंबर 2023 को टीटीडी की एक समिति द्वारा तैयार की गई थी तो उसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है कि 2022-23 में कंपनी ने केवल 14.9 टन घी की आपूर्ति की थी।

यह मुद्दा तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे घी की गुणवत्ता पर उठाए गए सवालों को लेकर गरमा गया है। जहां तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम की तैयारियों में इस घी का उपयोग होता है।
आपको बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद तब शुरू हुआ। जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया कि पिछली वाईआरसीपी सरकार के दौरान तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद तिरुपति लडडू को तैयार करने में पशु वसा सहित घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।
इसके बाद जांच रिपोर्ट में तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में पशु वसा के इस्तेमाल होने की पुष्टि हुई। जांच में पशु वसा पाए जाने के बाद इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया। अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।












Click it and Unblock the Notifications