Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'राखी सावंत को भी इस्लाम कबूल करना पड़ा क्योंकि...', आदिल और राखी की शादी पर बोलीं तसलीम नसरीन

तसलीमा नसरीन बांग्लादेश की जानी-मानी लेखिका हैं और वे अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं। तसलीमा नसरीन सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी बातों को बेबाक ढंग से रखती हैं।

Rakhi sawant

बांग्लादेश की जानी-मानी लेखिका तसलीमा नसरीन ने एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत की आदिल खान दुर्रानी के साथ कथित शादी पर टिप्पणी की। तसलीमा नसरीन राखी सावंत की शादी के साथ-साथ इस्लाम पर भी अपनी राय रखी। तसलीमा नसरीन ने कहा, राखी सावंत को भी इस्लाम कबूल करना पड़ा क्योंकि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति से शादी की जो मुस्लिम था। हालांकि न तो राखी सावंत की शादी और न ही उनका नाम फातिमा में बदलने की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने फिलहाल अभी तक अपनी शादी पर बात नहीं की है।

'राखी सावंत को भी इस्लाम कबूलना पड़ा...'

'राखी सावंत को भी इस्लाम कबूलना पड़ा...'

राखी सावंत की कथित शादी पर तसलीमा नसरीन ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ''यहां तक कि राखी सावंत को भी इस्लाम कबूल करना पड़ा क्योंकि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति से शादी की जो मुस्लिम था। अन्य धर्मों की तरह इस्लाम को विकसित होना चाहिए और मुसलमानों और गैर-मुसलमानों के बीच विवाह को स्वीकार करना चाहिए।''

'इस्लाम को विकसित होना चाहिए और...'

'इस्लाम को विकसित होना चाहिए और...'

तसलीमा नसरीन, जो इस्लाम की कटु आलोचना के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''इस्लाम को विकसित होना चाहिए और चीजें आलोचनात्मक होनी चाहिए, फ्री स्पीच, पैगंबर के कार्टून, महिलाओं की समानता, नास्तिकता, धर्मनिरपेक्षता, तर्कवाद, गैर-मुस्लिमों के अधिकार, मानव अधिकार, सभ्यता आदि को स्वीकार करना चाहिए। अन्यथा आधुनिक समाज में इसका कोई स्थान नहीं होगा।''

राखी सावंत की शादी की तस्वीरें हुई वायरल

राखी सावंत की शादी की तस्वीरें हुई वायरल

सोशल मीडिया पर राखी सावंत और आदिल खान की कथित शादी की तस्वीरें, शादी की सर्टिफिकेट की कथित तस्वीर के साथ सामने आईं, जिसमें राखी का नाम राखी सावंत की जगह फातिमा लिखा हुआ देखा जा सकता है। राखी सावंत ने आदिल से अपनी सीक्रेट शादी को स्वीकार की और पुष्टि की कि यह शादी पिछले साल हुई थी।

राखी ने कहा, हां और आदिल ने कहा- ना...

राखी ने कहा, हां और आदिल ने कहा- ना...

जहां राखी सावंत ने अपनी सीक्रेट शादी की बात की स्वीकार कर ली है, वहीं आदिल ने शादी और तस्वीरों से इनकार किया है। राखी सावंत के भाई ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि राखी सावंत ने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है।

29 मई 2022 को हुआ निकाह...

29 मई 2022 को हुआ निकाह...

खबरों के मुताबिक, कथित निकाहनामा की वायरल तस्वीर में दावा किया गया है कि निकाह 29 मई 2022 को मुंबई के ओशिवारा में राखी सावंत के घर पर हुआ था और दुल्हन को 51,786 रुपये की जमानत राशि दी गई थी। राखी सावंत के कथित नाम परिवर्तन ने सोशल मीडिया पर विभिन्न हलकों से आने वाले 'लव जिहाद' के बयानों के साथ बहस शुरू कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+